Last Updated:
बाजरा न सिर्फ स्वादिष्ट अनाज है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. रायबरेली की वरिष्ठ डाइटिशियन सुषमा सिंह के अनुसार, इसका सही मात्रा और सही तरीके से सेवन कई बीमारियों से बचाव करता है और शरीर को प्राकृतिक ताकत प्रदान करता है, जिससे लंबे समय तक स्वस्थ रहना संभव होता है. आइए जानते है इसके फायदे…
बाजरा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं. यह अनाज ग्लूटेन-फ्री होने के कारण उन लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प है जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी है. बाजरे का नियमित सेवन हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, पाचन सुधारने और ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में मदद करता है.
बाजरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन्स हड्डियों को मजबूत रखने, पाचन सुधरने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं. यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टर भी बाजरे को अपने दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं.
सर्दियों में बाजरे की रोटी, खिचड़ी और अन्य व्यंजन न केवल शरीर को गर्म रखते हैं बल्कि ऊर्जा भी प्रदान करते हैं. नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, गैस और एसिडिटी भी कम होती हैं, जिससे सेहत बेहतर बनी रहती है.
बाजरे में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने से खास लाभ मिलता है.
बाजरा खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है. इसमें मौजूद आयरन और कैल्शियम शरीर को एनीमिया और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.
बाजरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाते हैं और समय से पहले बुढ़ापे के लक्षणों को कम करते हैं. साथ ही, वजन कम करने वालों के लिए यह बेहद फायदेमंद है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम और पोषक तत्व अधिक होते हैं.
बाजरे का आटा बनाकर रोटी सबसे लोकप्रिय है. इसके अलावा बाजरे की खिचड़ी, दलिया, हलवा और लड्डू भी बनाए जाते हैं. सर्दियों में गुड़ और घी के साथ बाजरे की रोटी खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है. बाजरे को अंकुरित करके खाने से इसके पोषक तत्व और बढ़ जाते हैं. इसे सुबह के नाश्ते या दोपहर के खाने में शामिल करना सबसे अच्छा रहता है, क्योंकि यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है.
जिन लोगों को पाचन संबंधी दिक्कतें अधिक होती हैं, उन्हें बाजरे का अत्यधिक सेवन करने से बचना चाहिए। बाजरा एक सस्ता, सुलभ और पौष्टिक अनाज है, जिसे हर घर की रसोई में शामिल किया जाना चाहिए. यह न केवल सेहत को दुरुस्त रखता है बल्कि शरीर को प्राकृतिक ताकत भी प्रदान करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-bajra-nutrients-improve-health-control-blood-pressure-sugar-bajra-sehat-ke-liye-faydemand-kaise-khaye-local18-ws-kl-9671280.html
