Last Updated:
Brown Eggs or White Eggs: अगर आप अंडा खाते हैं तो क्या आपको पता है कि किस अंडे में ज्यादा पौष्टिकता होती है, कौन सा ज्यादा पावरफुल है. अगर इसे लेकर कंफ्यूज हैं तो यहां जान लीजिए सब कुछ.

सफेद या ब्राउन किसमें कितना है दम.
हाइलाइट्स
- ब्राउन और सफेद अंडे में पौष्टिकता कितनी होती है.
- अंडे की पौष्टिकता मुर्गियों की डाइट पर निर्भर करती है.
- ब्राउन अंडे की कीमत सफेद अंडे से अधिक होती है.
Brown Eggs or White Eggs: ऐसा माना जाता है कि ब्राउन अंडे में ज्यादा पौष्टिकता होती है या यह ज्यादा पावरफुल होता है. इस कारण ब्राउन अंडे की कीमत भी ज्यादा होती है. अक्सर लोग मसल्स बनाने के लिए अंडे का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. हालांकि अंडा ऐसी चीज है जिसमें हर तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं और इसलिए इसे संपूर्ण पोषक का खजाना माना जाता है. लेकिन सवाल है कि किस अंडे में ज्यादा पौष्टिकता होती है. क्या सच में ब्राउन अंडा ज्यादा पावरफुल होता है. अगर इस बात को लेकर कंफ्यूजन है तो यहां जान लीजिए सच्चाई,
ब्राउन अंडा और सफेद अंडा में अंतर क्या है
अंडा सबसे ज्यादा हरफनमौला और आसानी से खाने वाली चीज है. इसे लोग कहीं भी बड़े सहज तरीके से खा सकते हैं और यह सस्ता भी होता है. इसमें सबसे सघन पौष्टिक तत्व होता है. यह प्रोटीन, विटामिन और मिनिरल्स का खजाना होता है. लेकिन आप किस अंडे को खरीदाना पसंद करेंगे. इससे पहले यह जान लीजिए कि ब्राउन अंडा और सफेद अंडा में अंतर क्या है. दोनों अंडे में अंतर इसलिए है क्योंकि दोनों को देने वाली मुर्गियों के ब्रीड में अंतर है. जो मुर्गी सफेद अंडे देती है उसके पंख आमतौर पर सफेद रंग के होते हैं और उसकी कान की झिल्ली भी सफेद रंग का होता है. वहीं जो मुर्गिया लाल रंग की होती है यानी जिसके पंख और ईयरलोब्स लाल रंग के होते हैं, वे ब्राउन अंडे देती है.
तो क्या ब्राउन अंडे में ज्यादा पौष्टिकता होती है
कुछ लोग सोचते हैं कि ब्राउन अंडे में ज्यादा पौष्टिकता होती है लेकिन यह मिथ के सिवा कुछ नहीं है. अंडे में कितनी पौष्टिकता होगी यह अंडे के कलर पर नहीं बल्कि मुर्गियों की डाइट पर निर्भर करता है. उदाहरण के लिए अगर मुर्गियों की डाइट में घास, अलसी के बीज आदि ज्यादा हैं तो इसमें बनने वाले अंडे में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन डी और एंटीऑक्सीडेंट्स भी ज्यादा होंगे. यह नियम ब्राउन और सफेद दोनों तरह के अंडे के लिए लागू होगा.
एक अंडे में कितनी पौष्टिकता
एक अंडे में चाहे वह ब्राउन हो या सफेद, 70-75 कैलोरी ऊर्जा मिल जाती है. इसके साथ ही इसमें 6 ग्राम प्रोटीन और 5 ग्राम फैट मिलता है जिसमें 1.5 ग्राम सैचुरेटेड फैट और 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल मिलता है. वहीं विटामिन ए, विटामिन डी, आयरन, कैल्शियम, जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं.
February 16, 2025, 18:52 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-brown-eggs-more-powerful-or-white-which-eggs-have-more-nutritious-9037266.html
