Harmful Effects of Overboiling Milk Tea: चाय यानी दूध वाली चाय के फायदे कम नुकसान कहीं ज्यादा है, यह बात हम सब जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि चाय में ज्यादा देर तक उबाल देने से शरीर पर कई घातक असर होते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट अक्सर इस बात की चेतावनी देते हैं कि चाय को बहुत ज्यादा देर तक गर्म न करें, इससे चाय शरीर के पोषक तत्वों को कम करने लगती और पेट में भयंकर एसिडिटी तक कर देी है. इतना ही नहीं ज्यादा गर्म पर चाय में ऐसे केमिकल बन जाते हैं जिसमें कैंसर फैलाने वाले तत्व भी बन सकते हैं. हालांकि इसके बावजूद कुछ लोग चाय को ज्यादा उबालते है और ज्यादा गर्म करते हैं. यहां जान लीजिए कि अगर चाय को बहुत ज्यादा देर तक गर्म करेंगे तो इसके कितने नुकसान हो सकते हैं.
शरीर में क्या करती है चाय
आईसीएमआर ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि चाय को बहुत ज्यादा गर्म न करें. इसके कई कारण हैं. एक तो चाय में जो टेनिन कंपाउड होता है वह शरीर में आय़रन को अवशोषित नहीं होने देता है. दूसरा टेनिन कई केमिकल के साथ मिलकर नया कंपाउड बना लेता है जो हानिकारक होते हैं. इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और पेट का पीएच बदल जाता है.
चाय से होने वाला नुकसान
1. पोषक तत्वों की कमी-एचटी की खबर में क्लीनिकल डायटीशियन जी सुषमा कहती हैं कि चाय को ज्यादा गर्म करने से दूध में पौषक तत्वों की हानि हो जाती है. खासकर विटामिन बी 12 और विटामिन सी की. इससे एंटीऑक्सीडेंट्स भी निकलने लगते हैं जो और ज्यादा और ज्यादा हानिकारक है.
2. हानिकारक रसायन-चाय में चायपत्ती तो रहती ही है, इसके अलावा दूध रहता और चीनी. इन तीनों चीजों में मौजूद कंपाउड चाय को ज्यादा गर्म करने पर एक-दूसरे के साथ मिलकर हानिकारक रसायन बनाने लगते हैं. जब चाय को ज्यादा गर्म करेंगे तो दूध में मौजूद लेक्टोज प्रोटीन के साथ रिएक्ट करने लगेगा और इससे खतरनाक रसायन बनने लगेगा. चाय में मौजूद केटेचींस और पोलीफेनोल्स की संरचना टूटने लगेगी जिससे एंटीऑक्सीडेंट्स खराब होने लगेगा. ऐसे में अगर आप लगातार ज्यादा गर्म चाय पिएंगे तो धीरे-धीरे इसके कई हानिकारक प्रभाव शरीर पर दिखने लगेगा.
3. कार्सिनेजेन-कार्सिनोजेन कहते हैं ऐसे रसायन या चीजों को जिसमें कैंसर कोशिकाओं को बढ़ाने की क्षमता होती है. ओवरहीटिंग चाय में एक्रीलामाइड कंपाउड बन जाता है जिसमें कार्सिनोजेन असर होता है. हालांकि यह बात अभी रिसर्च में साबित नहीं हुई है.
4. पाचन में गड़बड़ी-यदि आप लगातार बहुत ज्यादा उबाली हुई चाय पिएंगे तो इससे पेट का कबाड़ हो सकता है. ज्यादा देर तक चाय को गर्म करने से इसमें मौजूद प्रोटीन टूटकर हानिकारक रसायन बनाने लगता है जिससे पेट में कई तरह की परेशानियां पैदा होने लगती है.
5. एसिडिटी और पीएच में बदलाव-चाय को ज्यादा गर्म करने से दूध का पीएच बदलने लगता है जिसके कारण यह बहुत ज्यादा एसिडिक बन जाता है. ऐसी स्थिति में यदि आप लगातार ज्यादा उबली हुई चाय पिएंगे तो इससे आपको एसिडिटी, हार्ट बर्न हो जाएगा. यह भी ध्यान रखें कि यदि आप एक-दो ज्यादा देर तक उबली हुई चाय पिएंगे तो कोई खास नुकसान नहीं होगा लेकिन यदि आप इसे लगातार पिएंगे तो इसके भयंकर परिणाम हो सकते हैं. कुछ लोगों की आदत होती है कि वे देर तक चाय को उबालते हैं और तब पीते हैं. ऐसी आदतों को तुरंत छोड़ दें.
FIRST PUBLISHED : December 4, 2024, 16:55 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-experts-warn-against-the-dangers-of-excessively-boiling-milk-tea-diminish-nutrients-cause-acidity-produce-carcinogens-8876306.html
