Home Lifestyle Health यह गोली पानी के साथ नहीं, ऑरेंज जूस के साथ खाएं !...

यह गोली पानी के साथ नहीं, ऑरेंज जूस के साथ खाएं ! शरीर को मिलेगा डबल फायदा, एक्सपर्ट ने बताई चौंकाने वाली बात

0
5


Last Updated:

Best Way To Take Iron Tablet: शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए आयरन की गोली लेने की सलाह दी जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट आयरन की गोली ऑरेंज जूस के साथ लेने की सलाह देते हैं. आखिर इसकी क्या वजह होती है? चल…और पढ़ें

यह गोली पानी के साथ नहीं, ऑरेंज जूस के साथ खाएं ! शरीर को मिलेगा डबल फायदा

आयरन की गोली दूध के साथ कभी नहीं लेनी चाहिए.

हाइलाइट्स

  • शरीर में खून की कमी होने पर डॉक्टर आयरन की गोली खाने की सलाह देते हैं.
  • आयरन की गोली ऑरेंज जूस के साथ लेना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
  • ऑरेंज जूस में विटामिन C अच्छी मात्रा में होता है, जो आयरन अब्जॉर्प्शन बढ़ाता है.

How To Take Iron Tablets: हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाए, तो इसे दूर करने के लिए कई बार डॉक्टर आयरन की गोलियां लेने की सलाह देते हैं. आयरन की गोली लेने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है, लेकिन इस दवा को अक्सर लोग गलत तरीके से लेते हैं. ऐसा करने से उन्हें भरपूर फायदा नहीं मिलता है. अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट्स आयरन की गोली ऑरेंज जूस के साथ लेने की सलाह देते हैं, जबकि चाय-कॉफी या दूध के साथ इस गोली को लेने की मना करते हैं. अब सवाल है कि आयरन की गोली दूध-चाय के बजाय ऑरेंज जूस से लेने की सलाह क्यों दी जाती है?

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने Bharat.one को बताया कि शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया की कंडीशन पैदा हो जाती है. इससे निजात पाने के लिए आयरन सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं. गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां लेने की सलाह दी जाती है, ताकि उनके शरीर में खून की कमी न हो. हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए आयरन और विटामिन सी का अहम योगदान होता है. विटामिन सी आयरन अब्जॉर्प्शन बेहतर बनाता है. इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन बना लिया जाए, तो जल्द से जल्द हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ने लगता है. इसी वजह से लोगों को आयरन की दवा ऑरेंज जूस या नींबू पानी के साथ लेने की सलाह दी जाती है.

डॉक्टर के अनुसार ऑरेंज जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है, जो आयरन के अवशोषण में सहायक होता है. विटामिन C आयरन को आसानी से अवशोषित कर देता है. यही वजह है कि आयरन की गोली को ऑरेंज जूस के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद माना जा सकता है. आयरन की टेबलेट को खाने या अन्य चीजों के साथ लेने से बचना चाहिए, क्योंकि कुछ फूड्स शरीर में आयरन के अवशोषण को रोक सकते हैं. चाय, कॉफी और डेयरी प्रोडक्ट्स में पाया जाने वाला कैल्शियम आयरन के अवशोषण में बाधा डाल सकता है. अगर किसी के पास ऑरेंज जूस न हो, तो इसे पानी के साथ लिया जा सकता है.

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो ऑरेंज जूस न केवल विटामिन C का अच्छा सोर्स है, बल्कि इसमें पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. यह जूस न केवल आयरन की कार्यक्षमता को बढ़ाता है, बल्कि शरीर को अतिरिक्त पोषक तत्व भी प्रदान करता है. आयरन की गोली लेने पर कई लोगों को पेट में दर्द या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऑरेंज जूस में मौजूद एसिडिक तत्व इन समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं. यह पेट में होने वाली जलन को शांत करता है और आयरन के अवशोषण में कोई रुकावट नहीं आने देता है.

homelifestyle

यह गोली पानी के साथ नहीं, ऑरेंज जूस के साथ खाएं ! शरीर को मिलेगा डबल फायदा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-why-you-should-take-iron-tablets-with-orange-juice-not-water-expert-reveals-surprising-benefits-9034498.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version