Health benefits of cherry tomatoes : यह छोटी सी लाल रंग की गोलकी है. इसे आप छोटा टमाटर कह लीजिए. बेशक यह छोटा हो लेकिन यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरा संपूर्ण पोषक तत्वों में सर्वश्रेष्ठ है. अगर रिसर्च की मानें तो यह कैंसर, हार्ट डिजीज और स्किन डैमेज से रक्षा कर सकता है. यानी यह रूप और सौंदर्य में निखार के साथ-साथ कई बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान कर सकता है. चेरी टमाटर में कमाल के गुण होते हैं. चेरी टोमेटो में पोषक तत्वों का खान है. इसमें रस भरा हुआ है. यह लाल, पीले, पर्पल और ग्रीन कलर के होते हैं.चेरी टोमेटो में भरपूर मात्रा में फाइबर, शुगर, सोडियम, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम सहित कई तत्व होते हैं. इसलिए यह कई बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है.
बीमारियों से रक्षा
हेल्थलाइन के मुताबिक चेरी टोमेटो में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने की ताकत होती है. यानी जब एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्री रेडिकल्स के बीच असंतुलन हो जाता है तो इसे यह बैलेंस कर देता है. दरअसल, शरीर में विभिन्न रासायनिक प्रक्रियाओं के दौरान सेल में फ्री रेडिकल्स बनते रहते हैं लेकिन खान-पान से फ्राप्त एंटीऑक्सीडेंट्स इसे कम कर देता है. हमेशा फ्री रेडिकल्स से एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होनी चाहिए, वरना कई बीमारियां पनपने लगती है. चेरी टोमेटो इस काम में माहिर है. चेरी टोमेटो में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होता है. यानी यह सूजन से संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है. यह हार्ट डिजीज, डायबिटीज और कैंसर जैसी क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है.
हार्ट के लिए कमाल की चीज
चेरी टोमेटो में प्लांट कंपाउड पाया जाता है यह ब्लड वैसल्स की दीवाल को इंडोथेलियल सेल्स से बचाता है. यह इंडोथेलियल सेल्स ब्लड वैसल्स की दीवाल में लाइनिंग बना देता है जिसके कारण यह हार्ड हो जाता है और इससे इसके फटने का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा चेरी टोमेटो के सेवन करने से खून में थक्का जमने से रोकने में मदद करता है. खून में थक्का बनने के कारण हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. वहीं चेरी टोमेटो में पाए जाने वाला लाइकोपेन कोलेस्ट्रॉल के डाइजेशन को तेज कर देता है जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं हो पाता है. इस फ्रकार चेरी टोमेटो का सेवन करना हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
सौंदर्य को निखारता है
धूप और अल्ट्रावायलेट रेज के कारण स्किन का रंग उतर जाता है, स्किन पर झुर्रिया आने लगती है और तरह-तरह से परेशानी पैदा होती है. चेरी टोमेटो में मौजूद गुण इन सबका उपाय है. यह स्किन के अंदर सेल्स को पोषण देता है और कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है. इससे स्किन मॉइश्चर होती है और मुलायम दिखती है.चेरी टोमेटो में मौजूद केरेटोनोएड, लाइकोपीन और बीटा कैरोटीन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है.
FIRST PUBLISHED : September 24, 2024, 09:54 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-amazing-health-benefits-of-cherry-tomatoes-protect-against-heart-disease-and-skin-damage-8713355.html
