Home Astrology Vastu Tips: जीवन में चाहिए सुख-समृद्धि तो भूलकर भी न करें ये...

Vastu Tips: जीवन में चाहिए सुख-समृद्धि तो भूलकर भी न करें ये काम, यहां जानिए वास्तु शास्त्र के ये छोटे-छोटे से नियम

0
0


अयोध्या: व्यक्ति के जीवन में जिस तरह ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व होता है ठीक उसी प्रकार वास्तु शास्त्र का भी महत्व रहता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप इसके नियमों का पालन करते हैं तो जीवन में कई तरह बदलाव देखने को मिलते हैं. ऐसी स्थिति में अगर आप अपने घर में कुछ वास्तु के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं तो इससे वास्तु दोष का खतरा बना रहता है .तो वस्तु से मुक्ति पाने के लिए घर में आप कुछ खास नियम का पालन कर सकते हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं.

वास्तु के नियमों का पालन जरूरी

ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित कल्कि राम के अनुसार यदि व्यक्ति अपने घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का सही तरीके से पालन करता है, तो वह जीवन भर वास्तु दोष से मुक्त रह सकता है. वास्तु दोष का सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन, स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है. ऐसे में घर का सही दिशा-विन्यास और वस्तुओं की उचित स्थापना अत्यंत आवश्यक मानी जाती है.

क्या हैं वास्तु के उपाय

पंडित कल्कि राम बताते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे की चौखट पर कभी भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए. इसी प्रकार घर के ठीक बीचों-बीच भी घड़ी लगाना अशुभ माना जाता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है और जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं.

मुख्य द्वार पर लगाएं गणेश जी प्रतिमा

यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव चाहता है और सुख-समृद्धि की कामना करता है, तो उसे अपने घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की प्रतिमा अवश्य लगानी चाहिए. मान्यता है कि जैसे ही व्यक्ति घर में प्रवेश करता है और भगवान गणेश के दर्शन करता है, वैसे ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और विघ्नों का नाश होता है

बेडरूम में कभी भी डाइनिंग टेबल न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कभी भी डाइनिंग टेबल नहीं रखनी चाहिए. साथ ही पूजा कक्ष के पास भी डाइनिंग टेबल रखना अशुभ माना गया है. भोजन करने का स्थान हमेशा रसोई के पास होना चाहिए, जिससे परिवार में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

उत्तर दिशा में लगाएं शीशा

पंडित कल्कि राम बताते हैं कि बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल रखना वास्तु दोष को आमंत्रण देता है. यदि किसी के बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल है, तो उसे वहां से हटा देना चाहिए. इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे पर या सोने वाले स्थान के सामने शीशा (सीसा) लगाना भी अशुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार शीशा हमेशा उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है.

उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है, जिससे धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है गलत दिशा में लगे शीशे नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं और मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं.पंडित कल्कि राम के अनुसार यदि इन छोटे-छोटे वास्तु नियमों का पालन किया जाए, तो जीवन में आने वाली कई परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है और घर में सुख, शांति व समृद्धि बनी रहती है


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-simple-vastu-shastra-rules-to-remove-vastu-dosh-and-improve-life-do-not-place-clock-at-main-door-local18-10118264.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version