Agency:Bharat.one Uttar Pradesh
Last Updated:
आयुर्वेदिक यूनानी के चिकित्सा प्रभारी सत्येंद्र कुमार साहू बताते हैं कि लीवर की खराबी होने से पीलिया जैसी गंभीर बीमारी हो जाती है. अगर इसके लक्षण की बात करें तो इसमें उलटी होना, भूख न लगना वजन कम होना तथा कमजोर…और पढ़ें
doctor giving information
हाइलाइट्स
- लीवर की खराबी से पीलिया हो सकता है.
- पुर्ननवा का काढ़ा लीवर के लिए फायदेमंद है.
- तेल और हल्दी का सेवन कम करें.
ऐसा देखा जा रहा है कि इन दिनों लीवर संबंधित मरीज काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इसकी मुख्य वजह खानपान है. यदि आप लीवर संबंधित मरीज हो गए हैं, तो आपके लिए यह खबर खास हो सकती है, क्योंकि आयुर्वेदिक यूनानी के चिकित्सक ने लीवर संबंधित बीमारी से बचने के उपाय बताए हैं और यह जरूरी नहीं कि आप दवा से ही अपने लीवर को सही कर सकते हैं आप घरेलू नुस्खा अपनाकर भी अपने लीवर को सही कर सकते हैं.
लीवर की खराबी से हो सकता है पीलिया
Bharat.one से बात करते हुए आयुर्वेदिक यूनानी के चिकित्सा प्रभारी सत्येंद्र कुमार साहू बताते हैं कि लीवर की खराबी होने से पीलिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है. अगर इसके लक्षण की बात करें, तो इसमें उलटी होना, भूख न लगना देखा जाता है. ऐसे में मुख्य वजह खानपान है. यदि आप लीवर का आयुर्वेद के माध्यम से उपचार करना चाहते हैं तो पुर्ननवा का काढ़ा पी सकते हैं. पुर्ननवा रिस्ट व फलत्रिकाडी काढ़ा, जिसे कई प्रकार के तत्व मिलाकर बनाया जाता है उसे एक चम्मच लेकर एक गिलास पानी में पीना चाहिए.
तेल और हल्दी का इस्तेमाल कम करें
लीवर के मरीज तेल और हल्दी का इस्तेमाल कम करें. दवा के उपयोग के साथ-आराम भी जरूरी है. ऐसे में यदि संभव हो तो गुड और चीनी का थोड़ा सेवन बढ़ा देना चाहिए, जिससे आपके लीवर को ठीक होने में आसानी हो सके. यदि आप दवा ना करके घरेलू नुस्खे से अपना लीवर सही करना चाहते हैं, तो गठपूर्णा के जड़ को छोटे टुकड़े को पीसकर गर्म पानी में डालकर पी सकते हैं और तेल हल्दी का सेवन कम कर दें. यदि आप नियमित रूप से इसे कुछ दिनों तक सेवन कर लेते हैं, तो आपका लीवर आसानी से सही हो जाएगा.
Maunath Bhanjan,Mau,Uttar Pradesh
February 14, 2025, 13:48 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-if-you-have-a-liver-related-problem-it-may-worsen-try-this-home-remedy-for-relief-local18-9032629.html
