Home Lifestyle Health शरीर के इस अंग को भी बर्बाद कर रहा एयर पॉल्यूशन !...

शरीर के इस अंग को भी बर्बाद कर रहा एयर पॉल्यूशन ! एम्स के डॉक्टर ने किया खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे होश

0
4


Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर इस वक्त भयंकर एयर पॉल्यूशन की चपेट में है. दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में एयर क्वालिटी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है और कई जगहों पर एक्यूआई 400 पार हो गया है. एयर पॉल्यूशन से सांस से जुड़ी समस्याएं बढ़ती हैं, ये बात तो सभी जानते हैं. हालांकि दिल्ली एम्स के डॉक्टर से जहरीली हवा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. एक्सपर्ट की मानें तो सीवियर एयर पॉल्यूशन से न केवल सांस से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं, बल्कि इससे हार्ट, ब्रेन और पेट पर भी बुरा असर पड़ता है. जहरीली हवा से पेट की गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

नई दिल्ली एम्स में सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. हर्षल आर साल्वे का कहना है कि एयर पॉल्यूशन से शरीर में इंफ्लेमेटरी प्रतिक्रिया होती है, जिससे पाचन तंत्र में सूजन और अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं. लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से पाचन तंत्र में गंभीर डिसऑर्डर हो सकते हैं. वायु प्रदूषण के कारण पाचन संबंधी समस्याएं इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) और इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (IBD) के मामले बढ़ रहे हैं. इन डिजीज में पेट में जलन, दस्त, कब्ज और पेट में दर्द जैसी समस्याएं होती हैं. प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्रों में इन बीमारियों का कहर तेजी से बढ़ रहा है.

डॉक्टर्स की मानें तो प्रदूषित हवा में मौजूद हानिकारक कण और गैसें शरीर में घुसकर सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव पैदा कर सकती हैं. यह पाचन तंत्र के लिए बहुत हानिकारक है, क्योंकि इससे आंतों का माइक्रोबायोम यानी बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है. आईबीएस और आईबीडी जैसी समस्याएं प्रदूषण के कारण अधिक होती हैं, क्योंकि यह पाचन तंत्र में सूजन पैदा करता है और आंतों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है. इसके अलावा प्रदूषण से होने वाली सूजन मेटाबोलिक सिंड्रोम जैसी स्थितियों का कारण बन सकती है, जो पाचन और ओवरऑल हेल्थ को बिगाड़ती हैं.

बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग प्रदूषण के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं. बच्चों का पाचन तंत्र और इम्यून सिस्टम पूरी तरह से विकसित नहीं होता है, जिससे वे प्रदूषण से ज्यादा प्रभावित होते हैं. बुजुर्गों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, जिससे वे पेट की समस्याओं का ज्यादा शिकार होते हैं. कई रिसर्च से यह भी पता चला है कि धूल के सूक्ष्म कण और जहरीले रसायन पाचन तंत्र में प्रवेश कर सकते हैं और आंतों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे पेट की समस्याएं पैदा होती हैं. यह सब इस बात का संकेत है कि बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण पाचन स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- सिर्फ 7 दिन में ढोलक जैसा पेट होगा अंदर ! तुरंत शुरू कर दें ये आसान काम, मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-delhi-ncr-air-pollution-toxic-air-increase-digestion-problems-rapidly-aiims-doctor-reveals-know-details-8819698.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version