Multigrain Health Benefits: मोटापा, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से ग्रसित लोगों को अक्सर मल्टीग्रेन यानी मोटे अनाज खाने की सलाह दी जाती है. डॉक्टर भी इन मोटे अनाजों को अपनी डाइट में शामिल करने की सिफारिश करते हैं, क्योंकि ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. मल्टीग्रेन में ज्वार, बाजरा, रागी, जेई का चोकर और बार्ली जैसे अनाज होते हैं, जो शरीर के बढ़े हुए शुगर को पूरी तरह से गलाकर बाहर निकालने में मदद करते हैं. इन अनाजों का सेवन करने से मोटापा कम हो सकता है और शरीर के शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है.
यूपी के हाथरस के प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सरोज गौतम ने बताया कि इन मोटे अनाजों को अपनी डाइट में शामिल करने से तुरंत असर दिखाई देता है. इन अनाजों की बाहरी परत को “चोकर” कहा जाता है, जो फाइबर से भरपूर होती है. चोकर का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें पाचन के लिए कॉम्प्लेक्स फाइबर होता है जो शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा प्रदान करता है. इसके अलावा, मोटे अनाजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यानी ये ब्लड शुगर को जल्दी से नहीं बढ़ने देते, जिससे डायबिटीज के रोगियों को भी फायदा मिलता है और वजन भी नियंत्रित रहता है.
मल्टीग्रेन आटे की बात करें तो यह आटा रागी, ज्वार, बाजरा, सोयाबीन, जई, मक्का, और गेहूं जैसे कई अनाजों से मिलकर बनता है. यह आटा अन्य आटे जैसे गेहूं के मुकाबले ज्यादा पोषण देता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं. ये सभी पोषक तत्व शरीर को संपूर्ण पोषण प्रदान करते हैं, जो एक संतुलित आहार के लिए जरूरी होते हैं. यदि आप मल्टीग्रेन आटे का सेवन करते हैं, तो आपको अधिक ऊर्जा मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है. यह आटा गेहूं की तुलना में ज्यादा लाभकारी होता है.
डॉ. कुमार ने यह भी बताया कि अध्ययनों में यह साबित हुआ है कि मल्टीग्रेन आटा पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद फाइबर अच्छे आंत बैक्टीरिया को पोषित करता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म को सही रखता है. इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है. रागी, ज्वार, और बाजरा जैसे अनाजों में ग्लूटेन नहीं होता, इसलिए ये वजन घटाने के लिए भी लाभकारी होते हैं. ये अनाज भूख को दबाते हैं और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं.
मल्टीग्रेन आटा उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिन्हें सूजन की समस्या होती है. बाजरे में सूजन-रोधी गुण होते हैं, इसलिए बाजरे से बना मल्टीग्रेन आटा जोड़ों के दर्द और सूजन से परेशान लोगों के लिए बहुत अच्छा होता है. इसके अलावा मल्टीग्रेन आटे में मौजूद तत्व शरीर में ताजगी बनाए रखते हैं और दिनभर की गतिविधियों के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं. इस तरह, मल्टीग्रेंस न केवल आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है, बल्कि आपके समग्र स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है.
यह भी पढ़ें- केले देखते ही स्वीडन की मंत्री के छूट जाते हैं पसीने ! आखिर क्या है इसकी वजह? जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
FIRST PUBLISHED : November 15, 2024, 15:46 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-amazing-benefits-of-consuming-multigrain-and-its-flour-control-blood-sugar-boost-overall-health-8835903.html
