Last Updated:
Benefit of Beetroot : आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन A पाया जाता है, जो आंखों की सेहत और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं. इसके अलावा विटामिन C जैसी तत्व भी पाए जाते हैं.
जयपुर. सर्दियों के समय हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर के लिए बेहद गुणकारी होती है. कुछ सब्जी तो ऐसी है, जो केवल सर्दियों के समय ही मिलती है. ऐसे में पौष्टिक तत्वों से भरपूर चुकंदर के पत्ते का सेवन सर्दियों के समय करना बेहद लाभकारी माना जाता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि चुकंदर के पत्ते पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं. इन्हें सब्जी, सूप, सलाद, या पराठे में इस्तेमाल किया जा सकता है. इन पत्तों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.
पोषक तत्व से भरपूर होते हैं चुकंदर के पत्ते
आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन A पाया जाता है, जो आंखों की सेहत और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं. इसके अलावा विटामिन C जैसी तत्व भी पाए जाते हैं. चुकंदर के पत्ते रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है और त्वचा को स्वस्थ रखते है. इसके अलावा यह खून की कमी को दूर करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है.
चुकंदर के पत्तों के फायदे
चुकंदर के पत्तों में कई औषधीय और स्वास्थ्यवर्धक गुण होते हैं. इन्हें खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि चकुंदर के पत्ते विटामिन A, C, K और B6, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. ये पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होते हैं.
इसके अलावा इनमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं. यह एनीमिया से बचाव में सहायक है. इन पत्तों में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है. इसके अलावा ये पत्ते हड्डियों की मजबूत करने , वजन को घटाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, दिल की सेहत के लिए, आंखों के लिए और मधुमेह के इलाज में फायदेमंद है.
उपयोग करने के तरीके
चुकंदर के पत्ते को उपयोग अनेक तरीके से किया जाता है. राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख रूप से इसके पत्तों की सब्जियां बनाई जाती है, जो खाने में बाहर टेस्टी होती है, आलू के साथ चुकंदर के पत्तों का कॉन्बिनेशन बहुत लाजवाब रहता है. इसके अलावा चकुंदर के पत्ते सूप भी बनाया जाता है. वही सलाद और पराठे में भी इसका उपयोग किया जाता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-benefit-of-beetroot-increase-blood-full-of-vitamin-a-also-good-for-eyes-local18-8954903.html
