Last Updated:
Ayushman Card: इन शिवरों में मौके पर ही वरिष्ठ नागरिकों कर आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है. इसी कार्ड से बुजुर्ग राजस्थान के 1800 से अधिक सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटलों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं.
नागौर. बुजुर्गों को फ्री स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत पांच लाख रुपए का फ्री स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाती है. इस योजना को शुरू हुए काफी लंबा समय निकल गया है, लेकिन नागौर जिले के 70 साल और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं.
नागौर में करीब 11 हजार 800 कार्ड बनाए जाने का टारगेट है लेकिन हालत यह है कि ये अभी तक करीब 1567 बुजुर्गों ने ही कार्ड बनवाए हैं. आपको बता दें कि इस कार्ड के माध्यम से राजस्थान के अंदर 1800 से अधिक सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटलों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं.
शिविर लगाकर और घर-घर जाकर दिया जा रहा लाभ
आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने के लिए आवेदक की आय की कोई जानकारी नहीं मांगी गई है. इस योजना में पात्र को पांच लाख रुपए तक का अतिरिक्त कवर भी मिलेगा. नागौर के सीएमएचओ डॉ. जुगल किशोर सैनी ने बताया कि बुजुर्गों को लाभ दिलाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर लाभ दिलाया जा रहा है.
कार्ड बनवाने में ये परेशानी आ रही
नागौर जिले के 70 साल और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने में दिक्कत आ रही है क्योंकि अधिकांश बुजुर्गों के हाथों से फिंगरप्रिंट नहीं आ रहा है. साथ ही आंखों की पुतलियां भी स्कैन नहीं हो पा रही है इस कारण समस्या हो रही है. इस समस्या के कारण बहुत सारे वरिष्ठ नागरिक इस योजना में अपना नाम नहीं जुड़ा पा रहे हैं. इसलिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जगह-जगह पर शिवर भी लगाए जा रहे हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-ayushman-card-camp-are-being-organized-in-nagaur-senior-citizens-ayushman-cards-are-being-made-will-get-free-treatment-local18-8955065.html
