Home Uncategorized ऐतिहासिक परंपराओं में से एक है पौषबड़ा महोत्सव, क्विंटलों के हिसाब से...

ऐतिहासिक परंपराओं में से एक है पौषबड़ा महोत्सव, क्विंटलों के हिसाब से तैयार होता है प्रसाद, जानें क्यों?

0
4



Last Updated:

Bharatpur News: सर्दी के मौसम में पौष के महीने में मनाया जाने वाला पौष बड़ा महोत्सव राजस्थान की ऐतिहासिक परंपराओं में से एक है. इसकी शुरुआत जयपुर रियासत से हुई थी, लेकिन भरतपुर में यह महोत्सव विशेष उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है

भरतपुर:- सर्दी के मौसम में पौष के महीने में मनाया जाने वाला पौष बड़ा महोत्सव राजस्थान की ऐतिहासिक परंपराओं में से एक है. इसकी शुरुआत जयपुर रियासत से हुई थी, लेकिन भरतपुर में यह महोत्सव विशेष उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है. आपको बता दें, कि भरतपुर के हर मंदिर पर पौष बड़ा महोत्सव का कार्यक्रम होता है. मंदिरों में आयोजित इस महोत्सव का धार्मिक और सामाजिक महत्व है, जहां हजारों श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेते हैं.

विशेष प्रसाद किया जाता है तैयार
आपको बता दें, कि पौष बड़ा महोत्सव के दौरान भरतपुर के मंदिरों में भगवान को भोग अर्पित करने के लिए विशेष प्रसाद तैयार किया जाता है. भरतपुर के पंचायती मंदिर में इस बार महोत्सव में 5 क्विंटल चौला दाल से बने मंगौड़े, 5 क्विंटल आटे के मालपुआ और 100 किलो बेसन की पकौड़ियां बनाई गईं. आपको बता दें, कि पूजा व महाआरती के बाद ये सभी व्यंजन गोपाल जी को भोग स्वरूप अर्पित किए जाते हैं. इसके पश्चात मंदिर में कन्याओं को बैठाकर प्रसाद भी परोसा जाता है. इस परंपरा का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को प्रकट करना है, बल्कि समाज में कन्याओं के सम्मान को बढ़ावा देना भी है.

महाआरती के बाद बांटा जाता है प्रसाद
महाआरती के बाद पौष बड़े की प्रसादी का वितरण हजारों भक्तों के बीच किया जाता है. इस आयोजन में पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित होते हैं. पौष बड़े के प्रसाद में विशेष रूप से गरम मसालों और पौष्टिक खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जाता है, जो सर्दियों में शरीर को ऊर्जा और गर्माहट प्रदान करते हैं. यह परंपरा धार्मिक आस्था का प्रतीक तो है ही, साथ ही यह समाज को एकजुट करने का माध्यम भी है.

आयोजन में शामिल श्रद्धालु आध्यात्मिक आनंद के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का अनुभव करते हैं. यह महोत्सव न केवल भगवान के प्रति भक्ति भाव को प्रकट करता है. बल्कि आपसी प्रेम, सहयोग और सामूहिकता की भावना को भी अच्छा बनाता है. भरतपुर में पौष बड़ा महोत्सव की यह परंपरा सर्दी के मौसम में एक विशेष ऊर्जा और आनंद का संचार करती है. यह आयोजन धार्मिक और सामाजिक महत्व के साथ-साथ भरतपुर की सांस्कृतिक धरोहर का भी जीवंत उदाहरण है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version