Home Lifestyle Health सबकी बाप है ये बेशकीमती औषधि…हिमालय में जाती है पाई, दर्द-घाव से...

सबकी बाप है ये बेशकीमती औषधि…हिमालय में जाती है पाई, दर्द-घाव से दिलाए छुटकारा, पेट के लिए भी फायदेमंद!

0
4



श्रीनगर गढ़वाल: हिमालय कई बेशकीमती जड़ी-बूटियों की खान है. यहां कई जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं, जो शायद ही कई और पाई जाती होंगी. ये जड़ी-बूटियां कई रोगों से निपटने में कारगर होती हैं. ऐसी ही जड़ी-बूटी आर्चा (रियम  इमोडी) भी है. आर्चा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पाई जाती है. यह पौधा हिमालय क्षेत्र में 300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले बुग्याल और चट्टान वाले इलाकों में पाया जाता है.

आर्चा औषधि के फायदे
गढ़वाल विश्विद्यालय के उच्च हिमालयी पादप कार्यिकी शोध केंद्र के शोधकर्ता डॉ. अंकित रावत ने बताया कि आर्चा (रियम  इमोडी) एक ऐसा पौधा है, जो कई रोगों से निपटने में कारगर होता है और यह केवल हिमालय क्षेत्रों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली जगहों में पाया जाता है.

पेट की परेशानियों से दिलाए छुटकारा
इसमें कई औषधि गुण होते हैं. इसकी जड़ो का प्रयोग पेट संबंधित विकारों में किया जाता है. जैसे पेट में गर्मी, पेट दर्द और पेट में मरोड़ होना. इन रोगों में इसके काढ़े का प्रयोग कर राहत मिलती है. इसके काढ़े का प्रयोग पेट विकारों में नियमित रूप से किया जा सकता है.

अंदरूनी घाव को करे ठीक
इसके अलावा अगर कोई अंदरूनी चोट हो, जिसमें लंबे समय से दर्द हो रहा हो. तो इसकी पत्तियों का लेप लगाकर काफी आराम मिलता है. चोट या अन्य किसी भी प्रकार के घावों के लिए इसके लेप को रामबाण माना जाता है. घाव पर इसका लेप लगाने से धीरे-धीरे ठीक होने लग जाता है.

इसे भी पढ़ें – गरीबों को भी बनना है बलवान…तो सर्दियों में जरूर खाएं ये फल, खूब मिलेगा प्रोटीन-विटामिन, चमक उठेगा चेहरा!

सेहत के साथ कमाई के लिए भी बेस्ट
डॉ. अंकित बताते हैं कि यह पौधा अब हिमालय से धीरे-धीरे विलुप्त हो रहा है. इसलिए आर्चा की हिमालय क्षेत्र में खेती करने की आवश्यकता है. बाजार में इस पौधे की प्रति किलो के हिसाब से कीमत 250 रुपये से लेकर 500 रुपये किलो तक है. हिमालय क्षेत्र में लोग कई समय से इस पौधे का प्रयोग दैनिक जीवन में करते आ रहे हैं. इस पौधे की खेती बीज बुवाई द्वारा की जाती है और दिसंबर माह इस पौधे की बीज बुवाई के लिये उपयुक्त होता है. इस पौधे की खेती के लिए दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है. इसकी खेती से पर्वतीय क्षेत्र के किसानों को अच्छा मुनाफा हो सकता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-archa-herb-benefits-in-hindi-expert-share-how-to-use-it-local18-8877890.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version