Home Uncategorized गणेशजी को पसंद नहीं ये 4 चीजें, भूलकर भी न करें अर्पण,...

गणेशजी को पसंद नहीं ये 4 चीजें, भूलकर भी न करें अर्पण, निष्फल हो सकती है आपकी पूजा

0
10


देवघर: भाद्रपद का महीना भगवान गणेश को समर्पित होता है. हर साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष में गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जाता है. माना जाता है कि इस दौरान भगवान गणेश की पूजा करने से सभी दुख-संकट समाप्त हो जाते हैं, इसलिए इन्हें दुखहर्ता भी कहा जाता है. भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाया जाता है. लेकिन, कुछ चीज ऐसी हैं जो भूलकर भी भगवान गणेश को अर्पण नहीं करना चाहिए. इससे पूजा निष्फल हो जाती है.

देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one को बताया कि इस साल 7 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरुआत होने वाली है. भगवान गणेश की पूजा पूरे 10 दिन तक की जाएगी, जो भाद्रपद की चतुर्थी तिथि से शुरू होगी. इस दौरान भक्त गजानन को कई चीजों का अर्पण करेंगे. मोदक का भोग लगाएंगे. माना जाता है कि इससे भगवान गणेश बेहद प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि करते हैं.

घर ले आएं बप्पा की ऐसी मूर्ति संकट होंगे दूर! खरीदने जाएं तो सूंड की दिशा के साथ रंग का भी रखें ध्यान

इन चीजों का भूलकर भी न करें अर्पण
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि भगवान गणेश को कई चीज प्रिया हैं तो कई चीज अप्रिय. जैसे की भगवान गणेश को तुलसी को पत्ता बिलकुल भी नहीं अर्पण करना चाहिए. इससे भगवान गणेश नाराज हो सकते हैं और भक्त पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

केतकी का फूल
भगवान गणेश को केतकी का फूल अप्रिय है, इसलिए भूलकर भी भगवान गणेश को केतकी का फूल अर्पण नहीं करना चाहिए.

खंडित या टूटा चावल
पूजा-पाठ में चावल को अक्षत के रूप में अर्पण किया जाता है, लेकिन भगवान गणेश को टूटा चावल भूलकर भी अर्पण न करें. इससे भगवान गणेश रुष्ट हो सकते हैं.

सफेद वस्तु
मान्यता है कि एक बार चंद्रमा ने भगवान गणेश का उपहास कर दिया था, तभी भगवान गणेश ने चंद्रमा को श्राप दिया था. ऐसे में चंद्रमा से जुड़ी चीज भगवान गणेश को अर्पित नहीं करनी चाहिए. सफेद पुष्प, सफेद वस्त्र, जनेऊ, इत्यादि चढ़ाने से पूजा निष्फल हो सकती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version