Home Lifestyle Health सर्दी और सेहत के सच्चे साथी हैं ये साग! कूट-कूटकर भरे हैं...

सर्दी और सेहत के सच्चे साथी हैं ये साग! कूट-कूटकर भरे हैं पोषक तत्व, सेवन किया तो समझो 5 बीमारियों की छुट्टी

0
6



Last Updated:

Saag Health Benefits: सेहतमंद रहने के लिए तमाम चीजें फायदेमंद मानी गई हैं. साग ऐसी ही चीजों में से एक है. ये सर्दी और सेहत के सच्चे साथी माने जाते हैं. इनके सेवन से इम्‍यूनिटी को मजबूती मिलती है. आइए जानते हैं इन साग के…और पढ़ें

Saag Health Benefits: सेहतमंद रहने के लिए तमाम चीजें फायदेमंद मानी गई हैं. साग ऐसी ही चीजों में से एक है. दरअसल, सर्दियां आते ही कई तरह के साग बाजार में मिलने लगते हैं. ये सर्दी और सेहत के सच्चे साथी माने जाते हैं. इनके सेवन से इम्‍यूनिटी को मजबूती मिलती है. ऐसे में इनको डाइट में जरूर शामिल करें. इन साग से होने वाले लाभ के बारे में Bharat.one को बता रही हैं डाइट फॉर डिलाइट क्लीनिक नोएडा की सीनियर डाइटिशियन खुशबू शर्मा-

साग में मौजूद पोषक तत्व

साग (Greens) में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है. इस वजह से यह वजन को भी नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. ये खाने में बेहद स्‍वादिष्‍ट होते हैं. साथ ही विटामिन्‍स, मिनरल्‍स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि से भी भरपूर होने की वजह से सेहत (Health) के लिए अच्छे होते हैं.

सर्दी में मिलने वाले साग और फायदे

पालक: पालक में पोटेशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है. आयरन से भरपूर पालक खून की कमी को भी दूर करता है. वहीं पालक में विटामिन, मिनरल्स और फाइट्रो न्यूट्रीएंट्स होते हैं. खून की कमी या एनीमिया की समस्या में भी पालक बहुत फायदेमंद होता है.

बथुआ: बथुआ के साग में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. विटामिन ए और पोटैशियम वाला यह साग पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह कब्‍ज की समस्‍या को भी दूर करने में मददगार होता है. बथुआ में कैल्शियम और पोटैशियम होने की वजह से ये हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है.

सरसों: सरसों के साग में कैलोरी और फैट बहुत कम मात्रा में होता है. वहीं इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन्‍स, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है. इसके सेवन से बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती हैं. साथ ही सर्दियों में होने वाली कई तरह की शारीरिक समस्‍यओं से बचाव रहता है.

चौलाई: एक्सपर्ट के मुताबिक, चौलाई में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, विटमिन-ए और आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. चौलाई काा साग बॉडी में होने वाली विटमिन की कमी को दूर करने में मददगार होता है.

मेथी: सर्दियों में ज्‍यादातर हरी पत्तेदार सब्जियां बाजार में मिलने लगती हैं. इन्‍हीं में से एक हरी मेथी का साग भी है. मेथी खाने में मजेदार होती है. साथ ही यह पाचन तंत्र को दुरुस्‍त बनाए रखती है और पेट संबंधी कई समस्‍याओं से निजात दिलाती है. इसका नियमित सेवन सर्दी से बचाव करता है.

homelifestyle

सर्दी और सेहत के सच्चे साथी हैं ये साग! सेवन किया तो समझो बीमारियों की छुट्टी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-saag-health-benefits-for-winter-full-of-nutrients-if-consumed-5-greens-not-effect-any-disease-say-expert-8961275.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version