Last Updated:
गर्मियों में लोग बेल का शरबत पीना काफी पसंद करते हैं. लेकिन इसकी पत्तियां और छाल में भी कई औषधीय गुण होते हैं, जिससे शरीर के कई बीमारियां दूर होती है.
बेल के पेड़ पर लगा फल
फिरोजाबाद: गर्मियों में लोग घर पर तरह तरह के फलों का जूस बनाकर पीते हैं, लेकिन कुछ फलों के पेड़ ऐसे भी होते हैं जिनके फूल, फल और पत्तियां काफी फायदेमंद होते हैं जिनमें से एक पेड़ बेल का भी है. जी हां, हिदूं धर्म में इस पेड़ को काफी पवित्र माना जाता है. इसकी पत्तियां पूजा के काम आती हैं, लेकिन गर्मियों में बेल के फल का जूस काफी फायदेमंद होता है. वहीं आयुर्वेद में इस पेड़ को औषधीय के रुप में भी इस्तेमाल किया जाता है. इस पेड़ की पत्तियों से लेकर फल तक का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है.
बेल की पत्ती, छाल और फल तीनों हैं फायदेमंद
फिरोजाबाद के आयुष विंग जिला अस्पताल में तैनात डॉ कविता महेश्वरी ने Bharat.one से बातचीत करते हुए बेल के पेड़ के फायदों के बारे में बताया. डॉ कविता महेश्वरी कई सालों से अस्पताल में आयुर्वेद के जरिए लोगों को इलाज कर रही हैं. उन्होने कहा कि गर्मी के सीजन में लोग बेल का जूस पीना काफी पसंद करते हैं, लेकिन बेल के जूस के अलावा बेल का पेड़ भी काफी फायदेमंद होता है. बेल के पत्तों का प्रयोग पूजा के लिए किया जाता है. वहीं आयुर्वेद में बेल के पत्ते, हार्ट के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं हैं.
पेट दर्द में भी है उपयोगी
वहीं बेल के पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर पिया जाए, तो ये पेचिस, पेट दर्द औऱ हल्के बुखार में काफी असरदार होता है. गर्मियों में लू से बचने के लिए लोग बेल के जूस या उसके गूदे को निकालकर खा सकते हैं. बेल के फल की तासीर ठंडी मानी जाती है, जिससे शरीर को गर्मियों मे काफी राहत मिलती है.
पाचन क्रिया को ठीक करता है बेल का जूस
आयुर्वेद चिकित्सक ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को पेट की समस्या है, पाचन क्रिया ठीक नहीं रहती है या फिर आंव की समस्या बनी रहती है, तो वह रोजाना एक गिलास बेल के जूस को पीना शुरू कर दें. इसके अलावा, अगर कब्ज की समस्या रहती है और पेट साफ नहीं होता है तो बेल का जूस काफी फायदेमंद माना जाता है. वहीं किडनी, लीवर की समस्या होने पर भी बेल का जूस काफी असर दिखाता है. बेल का फल एंटी बैक्टीरियल, मिनरल, विटामिन से भरपूर माना जाता है. आयुर्वेद में इसका प्रयोग काफी अच्छा माना जाता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-not-only-the-bael-fruit-but-also-its-leaves-and-bark-have-medicinal-properties-their-use-cures-stomach-ailments-and-kidney-problems-local18-9168315.html
