Home Lifestyle Health सुबह की गलत आदतें जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

सुबह की गलत आदतें जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

0
5


Last Updated:

सुबह उठते ही मोबाइल देखना, खाली पेट चाय या कॉफी पीना, देर तक सोना, नाश्ता स्किप करना और सही तरीके से पानी न पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. इन आदतों को बदलें.

सुबह की सबसे गंदी आदत जो जवानी में ही ला देगी बुढ़ापा, ऐसे समय में भूलकर भी...

सुबह की बुरी आदत आपको परेशान कर सकती है.

हाइलाइट्स

  • सुबह उठते ही मोबाइल देखना सेहत के लिए हानिकारक है.
  • खाली पेट चाय या कॉफी पीना एसिडिटी और डिहाइड्रेशन बढ़ाता है.
  • देर तक सोना मेटाबॉलिज्म और हार्मोनल बैलेंस बिगाड़ सकता है.

सुबह का समय हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. यह दिन की शुरुआत का आधार बनाता है, लेकिन कुछ गलत आदतें हमारी सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती हैं. अगर इन बुरी आदतों को समय रहते नहीं बदला गया, तो यह त्वचा, बालों और पूरे शरीर को उम्र से पहले बूढ़ा बना सकती हैं. आइए जानते हैं वे गलतियां जो सुबह के समय बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं डाइट एंड हेल्थ एक्सपर्ट स्वाति बिश्नोई से…

उठते ही मोबाइल देखना
आजकल ज्यादातर लोग सुबह उठते ही सबसे पहले अपना मोबाइल चेक करते हैं. यह आदत न केवल आपके दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव डालती है, बल्कि तनाव और आंखों की थकान को भी बढ़ाती है.  बार-बार मोबाइल स्क्रीन को देखने से नींद पूरी तरह से खुलने में समय लगता है, जिससे दिनभर सुस्ती महसूस हो सकती है. इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकलने वाली ब्लू लाइट त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे चेहरे पर जल्दी झुर्रियां और डलनेस आ सकती है.

खाली पेट चाय या कॉफी पीना
बहुत से लोग सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने की आदत में होते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है. खाली पेट चाय या कॉफी पीने से पेट में एसिडिटी बढ़ सकती है, जिससे पाचन तंत्र कमजोर होता है. इसके अलावा, यह शरीर में डिहाइड्रेशन का कारण भी बन सकता है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है. इसकी जगह अगर आप दिन की शुरुआत गुनगुने पानी, नींबू पानी या नारियल पानी से करें, तो यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करेगा और त्वचा को जवां बनाए रखेगा.

देर तक सोते रहना
बहुत ज्यादा देर तक सोना भी सेहत के लिए हानिकारक होता है. अगर आप रोज देर तक सोते हैं, तो इसका असर आपके मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है और शरीर में आलस बढ़ता है. इसके अलावा, यह हार्मोनल बैलेंस को भी बिगाड़ सकता है, जिससे चेहरे पर मुंहासे, झाइयां और डार्क सर्कल्स की समस्या हो सकती है.  एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए रोज सुबह समय पर उठना और हल्का-फुल्का वर्कआउट करना बहुत जरूरी है.

सुबह का नाश्ता स्किप करना
अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं, तो यह शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है. सुबह का पहला भोजन हमारे मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और शरीर को पूरे दिन की ऊर्जा प्रदान करता है. नाश्ता न करने से शरीर कमजोर हो सकता है, जिससे जल्दी थकान महसूस होती है और त्वचा पर बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगते हैं. हेल्दी स्किन और एक्टिव बॉडी के लिए प्रोटीन और विटामिन से भरपूर नाश्ता जरूर करें.

सही तरीके से पानी न पीना
सुबह उठने के बाद सही तरीके से पानी न पीना भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. हमारे शरीर को रातभर पानी नहीं मिलता, इसलिए सुबह उठकर पानी पीना बहुत जरूरी होता है. सही मात्रा में पानी न पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है, जिससे त्वचा समय से पहले झुर्रीदार और बेजान दिखने लगती है. सुबह उठते ही 1-2 गिलास गुनगुना पानी पीने की आदत डालें, यह शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करेगा और आपको जवां बनाए रखेगा.

homelifestyle

सुबह की सबसे गंदी आदत जो जवानी में ही ला देगी बुढ़ापा, ऐसे समय में भूलकर भी…


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-worst-morning-habits-that-can-make-you-age-faster-avoid-these-mistakes-9100575.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version