Last Updated:
सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इस समय खाने का अंदाज ही कुछ अलग होता है. हरी सब्जियों में पालक भी शामिल है, जिसका सेवन शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी होता है. इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.
सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इस मौसम में खाने का अंदाज ही कुछ अलग होता है. हरी सब्जियों में पालक भी शामिल है, जिसका सेवन शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी होता है. इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, हड्डियों को मजबूत करते हैं, आंखों की रोशनी सुधारते हैं, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं और वजन नियंत्रित करने में मदद करते हैं. पालक का जूस या सब्जी का सेवन कई बीमारियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.
पालक को एक बेहतरीन सब्जी माना जाता है, क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करती है. पालक का जूस पीने से कमजोरी और एनीमिया की समस्या नहीं होती. प्रतिदिन सुबह पालक का जूस लेने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में भी मदद मिलती है.
पालक का जूस आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह विशेष रूप से आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और इसे पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
डॉक्टर अंकुर के अनुसार, हड्डियों से पीड़ित व्यक्तियों को प्रतिदिन पालक का जूस पीना चाहिए, क्योंकि इसमें कैल्शियम और विटामिन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों में दर्द शुरू हो जाता है. पालक का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द में भी राहत देता है.
सर्दियों में पालक का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन A और C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. पालक का जूस पीने से आयरन की कमी पूरी होती है और यह त्वचा को चमकदार और साफ बनाए रखने में भी मदद करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-palak-ke-fayde-spinach-benefits-eyes-bones-skin-glow-local18-9931175.html
