Last Updated:
Excess Vitamin A : क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा विटामिन ए आपकी हड्डियों को खोखला कर सकता है? ताजा रिसर्च के अनुसार, विटामिन ए का ओवरडोज ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) का खतरा बढ़ा देता है. कुछ चीजों में विटामिन ए की मात्रा ज्यादा होती है. आइए जानें उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें संभलकर खाना जरूरी है ताकि आपका बुढ़ापा कष्टदायक न हो.
Risk of Bone Fractures in Old Age: हड्डियां हमारे शरीर का आधार हैं. हड्डियों के कारण ही हम सीधा खड़ा हो पाते हैं. आमतौर पर 20 साल की उम्र तक नई हड्डियां बनना बंद हो जाती हैं, जिसके बाद उनकी मजबूती बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है. हड्डियों के लिए कैल्शियम और विटामिन डी जरूरी है, लेकिन हालिया रिसर्च ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. दरअसल, ब्रिटिश हेल्थ मिनिस्ट्री (NHS) के अनुसार, यदि आप जवानी में विटामिन ए वाले फूड्स का जरूरत से ज्यादा सेवन करेंगे तो बुढ़ापे में हड्डियां टूटने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि विटामिन ए का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. आइए जानते हैं कि वे 5 फूड कौन-कौन से हैं जिनका ज्यादा सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है.
ये 5 चीजें बढ़ाती हैं ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा
फिश लिवर ऑयल : मछलियां बेहद पौष्टिक और सेहतमंद होती हैं, लेकिन उनके लिवर से निकला तेल विटामिन ए का भंडार होता है. कई लोग मछलियों के तेल का सेवन विभिन्न कारणों से करते हैं. मछली का तेल दवाई की तरह बाजार में मिलता है. कुछ लोग अपने मन से मछली का तेल खरीदकर खाते हैं. यह बेहद घातक है. मछली के तेल का अधिक सेवन करने से घातक नुकसान होता है. बेशक तत्काल नुकसान नहीं दिखता, लेकिन अधिक उम्र में यह बोन फ्रैक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकता है。
एनिमल लिवर या कलेजी : कुछ लोगों को मटन या चिकन से निकली कलेजी खाने की बहुत आदत होती है. कलेजी लिवर होता है. इसमें अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन होता है. इसके साथ ही इसमें विटामिन ए का भंडार होता है. जो लोग नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं उन्हें बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कलेजी खाने वाले लोगों में बुढ़ापे में हड्डियां टूटने का रिस्क सबसे ज्यादा होता है.
अंडा- आजकल जिम जाने वाले युवा जमकर अंडा खाते हैं. अंडा बेहद पौष्टिक होता है. एक अंडे में 5 से 6 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है. बेशक अंडा बहुत ज्यादा पौष्टिक होता है लेकिन इसमें विटामिन ए भी बहुत होता है. इस कारण जो लोग अंडे का बहुत ज्यादा सेवन करते हैं, उसमें विटामिन ए की मात्रा भी बहुत ज्यादा हो जाती है. ऐसे लोगों में तत्काल कोई नुकसान न दिखे लेकिन 50-60 साल की उम्र के बाद ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है.
विटामिन ए सप्लीमेंट्स : कुछ लोग अनावश्य रूप से विटामिन ए की गोली खाने लगते हैं. उन्हें लगता है कि विटामिन ए सप्लीमेंट लेने से शरीर में ताकत मिलेगी लेकिन जो कुदरती तौर पर शरीर को मिलती है वह किसी सप्लीमेंट से नहीं आ सकता. इसलिए यदि कोई लगातार विटामिन ए सप्लीमेंट लेते हैं तो आगे जाकर उनमें ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है.
फैट युक्त पदार्थ : जानवरों की चर्बी से जो चीजें बनती है उनमें भी विटामिन ए की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इसलिए इन चीजों का अधिक सेवन करना भी ज्यादा खतरनाक है. जो लोग इन चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं उन्हें भी बाद में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा ज्यादा रहता है.
क्यों विटामिन ए करता है नुकसान
दरअसल, विटामिन ए पानी में नहीं घुलता. यह वसा में घुलनशील है. यानी शरीर में फैट होगा तभी ये चीजें पचेगा. इसका मतलब है कि शरीर इसे आसानी से बाहर नहीं निकाल पाता और यह जमा होकर हड्डियों की संरचना को कमजोर करने लगता है. इन चीजों को खाने से हड्डियों से कैल्शियम का रिसाव ज्यादा होने लगता है. इसलिए इन चीजों को सीमित मात्रा में ही खाएं. इनकी जगह प्लांट बेस्ड चीजें खाएं.
About the Author
Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at Bharat.one. His role blends in-dep…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-excess-vitamin-a-intake-risks-osteoporosis-5-foods-harm-for-bone-health-warning-hindi-10021094.html
