Home Lifestyle Health 7 Fruits for Constipation Relief | कब्ज से छुटकारा दिलाने वाले 7...

7 Fruits for Constipation Relief | कब्ज से छुटकारा दिलाने वाले 7 फल

0
1


Last Updated:

Best Fruits for Constipation Relief: आजकल हर उम्र के लोग कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं. गलत खानपान, फाइबर की कमी, कम पानी पीना और शारीरिक गतिविधि की कमी से कॉन्स्टिपेशन यानी कब्ज की परेशानी बढ़ रही है. कब्ज होने पर पेट भारी रहता है, गैस बनती है और भूख भी कम लगती है. अच्छी बात यह है कि कुछ फल ऐसे हैं, जिनका नियमित सेवन करने से कब्ज की समस्या में काफी राहत मिल सकती है. इन फलों का सेवन सभी को जरूर करना चाहिए.

कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए पपीता, सेब, नाशपाती, केला, संतरा, अंजीर और अमरूद जैसे फलों का सेवन बेहद फायदेमंद होता है. इन फलों में मौजूद फाइबर पाचन सुधारकर पेट को साफ रखने में मदद करता है. फलों में पोषक तत्वों की मात्रा भी भरपूर होती है, जिससे ओवरऑल हेल्थ को भी जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं.

हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक पपीता कब्ज के लिए सबसे असरदार फलों में से एक माना जाता है. इसमें मौजूद पपेन एंजाइम पाचन को बेहतर बनाता है और आंतों की सफाई में मदद करता है. सुबह खाली पेट पपीता खाने से मल नरम होता है और पेट आसानी से साफ हो जाता है. यह फल पेट को हल्का और एक्टिव बनाए रखता है.

सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर और पेक्टिन पाया जाता है, जो आंतों की मूवमेंट को सुधारता है. रोज एक सेब खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज की शिकायत कम होती है. बेहतर असर के लिए सेब को छिलके सहित खाना चाहिए. सेब खाने से हार्ट हेल्थ भी सुधरती है और कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

नाशपाती को कब्ज से राहत दिलाने में बेहद असरदार माना जाता है. नाशपाती में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर होता है, जो मल को बाहर निकालने में मदद करता है. यह फल आंतों को हाइड्रेट रखता है और कब्ज से राहत दिलाता है. नियमित रूप से नाशपाती खाने से पेट साफ रहता है और सेहत में सुधार होता है.

आपको जानकर हैरानी होगी कि पेट साफ करने में केला भी असरदार होता है. पके केले में मौजूद फाइबर और नेचुरल शुगर पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं. केला पेट की आंतरिक परत को आराम देता है और मल त्याग को आसान बनाता है. हालांकि बहुत ज्यादा कच्चा केला खाने से कब्ज बढ़ सकती है, इसलिए हमेशा पका हुआ केला ही खाएं.

खट्टा-मीठा संतरा खाने से भी कब्ज की शिकायत दूर हो सकती है. संतरा विटामिन-C के साथ-साथ फाइबर का अच्छा स्रोत है. यह पाचन रसों के स्राव को बढ़ाता है और मल को नरम करने में मदद करता है. रोजाना एक-दो संतरे खाने से पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या दूर होती है. इम्यूनिटी के लिए संतरा को रामबाण माना जाता है.

अंजीर को भी पेट साफ करने में बेहद असरदार माना जाता है. सूखा या ताजा अंजीर दोनों ही कब्ज में बेहद फायदेमंद होते हैं. रात को 2 से 3 अंजीर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से आंतों की सफाई होती है. अंजीर मल को नरम करता है और पुराने कब्ज में भी राहत दिलाता है. यह शरीर को ताकतवर बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है.

पपीता के साथ अमरूद खाने से कब्ज से काफी राहत मिल सकती है. अमरूद में मौजूद फाइबर पाचन के लिए बहुत लाभकारी होता है. इसके बीज आंतों को एक्टिव बनाते हैं और मल त्याग को आसान करते हैं. अगर इसे पपीता या अन्य फलों के साथ खाया जाए, तो कब्ज पर और बेहतर असर देखने को मिलता है.

homelifestyle

इन 7 फलों को खाने से कब्ज से मिल सकता है छुटकारा ! पेट में जमा मल निकलेगा बाहर


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-7-fruits-that-can-relieve-constipation-naturally-clean-stomach-dirt-quickly-kabj-ke-liye-best-fruits-10097840.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version