Home Lifestyle Health Benefits of Anjeer Milk: अंजीर वाला दूध पीने के फायदे, बनाने का...

Benefits of Anjeer Milk: अंजीर वाला दूध पीने के फायदे, बनाने का तरीका

0
2


Last Updated:

Benefits of drinking Anjeer milk: अंजीर एक बेहद पौष्टिक सूखा मेवा है, जो विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है. जब इसे आप दूध में डालकर पीते हैं तो इसके फायदे दोगुने बढ़ जाते हैं. दूध में अंजीर को डालकर पीने से ये एक संपूर्ण और संतुलित आहार बन जाता है. इन दोनों को मिलाकर पीने से यह स्वास्थ्य के लिए किसी अमृत से कम नहीं होता है. खासकर, रातभर अंजीर को दूध में भिगोकर सुबह सेवन करने से शरीर को कई गुना फायदे मिलते हैं.

अंजीर एक बेहद पौष्टिक ड्राई फ्रूट है, जो विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होती है, जबकि दूध संपूर्ण और संतुलित आहार है. जब इन दोनों को मिलाया जाता है तो यह स्वास्थ्य के लिए किसी अमृत से कम नहीं होता है. खासकर, रातभर अंजीर को दूध में भिगोकर सुबह सेवन करने से शरीर को कई गुना फायदे मिलते हैं.

यह सरल घरेलू नुस्खा पाचन से लेकर हड्डियों और त्वचा तक की सेहत सुधारता है. आयुर्वेद में अंजीर और दूध का कॉम्बिनेशन बेहद प्रभावी माना जाता है. इन दोनों को साथ में लेने से कई रोगों से छुटकारा मिल सकता है. अंजीर और दूध का साथ में सेवन करना सेहत के लिए चमत्कारिक साबित हो सकता है. इससे अंजीर के गुण दूध में घुल जाते हैं और शरीर को डबल फायदा मिलता है.

यह न केवल पेट की समस्याओं, बल्कि हड्डियों की मजबूती और त्वचा की सेहत के लिए भी फायदेमंद है. दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है. अंजीर इसके पोषण को और बढ़ा देती है. अंजीर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो कब्ज और अपच दूर करती है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

इसमें विटामिन ए, सी, के और ई के साथ पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करते हैं. खून की कमी को पूरा करते हैं. वहीं, दूध में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है.

रात भर दूध या पानी में भिगोने से अंजीर नर्म हो जाती है. उसके पोषक तत्व आसानी से शरीर में अवशोषित हो जाते हैं. यह कॉम्बिनेशन वजन घटाने, त्वचा की चमक बढ़ाने, बालों की मजबूती और हार्ट हेल्थ में भी कारगर है. सुबह इसका सेवन करने से दिन भर एनर्जी बनी रहती है. कई पुरानी बीमारियों में राहत मिलती है.

अंजीर वाला दूध बनाना बहुत ही आसान है. इसके लिए 4 से 5 सूखी अंजीर लें. उसे धोकर एक गिलास दूध में रात भर भिगो दें. सुबह अंजीर खाएं और दूध पी लें. इसे गुनगुना करके लें तो और भी बेहतर होगा. दूध और अंजीर के रोजाना सेवन से तन और मन दोनों को कई फायदे मिलते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

अंजीर वाला दूध पीकर देखें, लंबी उम्र तक हड्डियां रहेंगी मजबूत, पेट भी होगा साफ


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-benefits-of-drinking-anjeer-milk-your-bones-will-stay-strong-for-long-time-stomach-will-be-clean-face-will-glow-anjeer-wala-doodh-ke-fayde-9993305.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version