Home Lifestyle Health benefits of eating betel leaves after meal: ये 5रुपए का पत्ता सेहत...

benefits of eating betel leaves after meal: ये 5रुपए का पत्ता सेहत के लिए वरदान, जानें खाने का सही तरीका

0
0


Last Updated:

Betel Leaves health Benefits: सदियों से भारत में लोग पान खाते रहे हैं. इसमें महिलाएं भी शामिल हैं. अगर आप पान नहीं खाते हैं, तो खाना शुरू कर दें. क्योंकि ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. कफ से लेकर पाचन और मूड स्विंग तक के लिए पान का पत्ता एक बेहतरीन घरेलू उपाय साबित होता है.

पान भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है.पूजा से लेकर शादी की रस्मों तक इसका इस्तेमाल किया जाता है. पूराने समय में महिलाएं भी रोजाना खाने के बाद पान का सेवन करती थी. हालांकि अब इसपर एक गलत आदत का टैग लग गया है, जिसके कारण अब ज्यादतर पुरुष ही इसे खाते नजर आते हैं.

लेकिन वास्तव में पान का पत्ता आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है. विशेषरूप से औरतों का इसका सेवन जरूर करना चाहिए. क्योंकि पान का पत्ता मूड स्विंग जो कि औरतों में हार्मोन्स के कारण बहुत अधिक है, को कंट्रोल करता है. इसके ऐसे ही कई औषधिय फायदों को यहां हम आपको बता रहे हैं. साथ ही आप ये भी जानेंगे कि इसे खाने का सही तरीका क्या है?

पान खाने के फायदे-

पाचन में सुधार

भोजन के बाद पान खाने की परंपरा यूं ही नहीं चली आ रही है. पान के पत्तों में मौजूद एंजाइम और नेचुरल ऑयल डाइजेस्टिव सिस्टम को एक्टिव करते हैं. इससे खाना जल्दी पचता है और गैस, एसिडिटी या पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.

बलगम से राहत

मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम, खांसी और कफ जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में पान के पत्तों के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण कमाल दिखाते हैं. अगर पान के पत्तों को गर्म पानी में उबालकर भाप ली जाए, तो जमा हुआ कफ ढीला हो जाता है और सांस लेना आसान हो जाता है.

मूड स्विंग कंट्रोल करता है

अगर आप थका हुआ, तनावग्रस्त या उदास महसूस करते हैं, तो पान का सेवन आपके मूड को बेहतर बना सकता है. इसमें मौजूद नेचुरल तत्व मस्तिष्क में एसिटाइलकोलाइन नामक रसायन को संतुलित करते हैं, जिससे मन में शांति और ऊर्जा का एहसास होता है.

ओरल हाइजीन के लिए फायदेमंद

पान के पत्तों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व सांसों की दुर्गंध दूर करने के साथ-साथ मसूड़ों की सूजन को भी कम करते हैं. इतना ही नहीं, यह शरीर में मौजूद कीटाणुओं को मारने में भी मदद करता है, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है.

पान कब और कैसे खाएं

अगर आप सेहत के लिए पान खाना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि उसमें कत्था, चूना या सुपारी न डालें या बहुत ही कम मात्रा में इस्तेमाल करें. ये चीजें सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं. खाने के बाद एक या दो शुद्ध हरे पत्ते चबाना या उनका हल्का काढ़ा पीना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

ये 5रुपए का पत्ता सेहत के लिए वरदान, जानें खाने का सही तरीका

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-chest-congestion-to-digestive-issues-this-5-rupee-leaf-is-boon-for-health-right-way-to-eat-paan-ws-el-9935937.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version