Home Lifestyle Health Coconut Water Health Benefits | नारियल पानी पीने के हेल्थ बेनिफिट्स

Coconut Water Health Benefits | नारियल पानी पीने के हेल्थ बेनिफिट्स

0
0


Last Updated:

Coconut Water Benefits: नारियल पानी एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने, पाचन सुधारने और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है. नारियल पानी पीने से सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इसके नियमित सेवन से दिल की सेहत और स्किन दोनों को फायदा मिल सकता है.

ख़बरें फटाफट

नारियल पानी पीने से पेट की सेहत में सुधार हो सकता है.

Is Coconut Water Really Healthy: नारियल पानी को सेहत के लिए हर मौसम में फायदेमंद माना जाता है. गर्मी के मौसम में इसे सेहत के लिए वरदान माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मददगार होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नारियल पानी में नेचुरल पोषक तत्वों की भरमार होती है, जिनसे कई परेशानियों से बचाव होता है और सेहत दुरुस्त रखने में मदद मिलती है. खास बात यह है कि खास बात यह है कि नारियल पानी में न तो एक्स्ट्रा शुगर होती है और न ही कोई केमिकल होता है. इसलिए यह अधिकतर लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है. नारियल पानी के कई फायदे आपको हैरान कर देंगे.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने Bharat.one को बताया कि नारियल पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है. इसमें पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखते हैं. गर्मी में पसीने के साथ जो मिनरल्स शरीर से बाहर निकल जाते हैं, नारियल पानी उन्हें प्राकृतिक रूप से पूरा करने में मदद करता है. नारियल पानी हल्का और आसानी से पचने वाला होता है, जिससे एसिडिटी, गैस और पेट की जलन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. रोज नारियल पानी पीने से आंतों की सेहत सुधरती है और कब्ज से भी राहत मिलती है.

डाइटिशियन ने बताया कि कि नारियल पानी वजन कंट्रोल करने में मददगार माना जाता है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, लेकिन फीलिंग ऑफ फुलनेस देता है. यही वजह है कि यह अनहेल्दी ड्रिंक्स और शुगरी ड्रिंक्स का एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए नारियल पानी एक बेहतर विकल्प हो सकता है. नारियल पानी में मौजूद पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है. यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी सहायक हो सकता है. इसका रोज सेवन करना हार्ट हेल्थ बूस्ट कर सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

नारियल पानी स्किन और शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिक एलीमेंट्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इसके नियमित सेवन से त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है और थकान भी कम महसूस होती है. यही वजह है कि नारियल पानी को सेहत और सुंदरता दोनों के लिए वरदान माना जाता है. हालांकि अगर आपको पहले से कोई बीमारी है, तो नारियल पानी पीने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

नारियल पानी को सेहत के लिए क्यों माना जाता है वरदान? एक्सपर्ट से जानें 5 फैक्ट


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-why-coconut-water-miraculous-for-health-nutritionist-explains-5-interesting-facts-nariyal-pani-ke-fayde-10131720.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version