Agency:Local18
Last Updated:
Electric Current: डॉक्टर श्वेता ने बताया कि इस चीज को मेडिकल टर्मिनोलॉजी में स्टैटिक इलेक्ट्रिक शॉक (static electric shock) बोला जाता है. उनका कहना था कि यह आमतौर पर किसी भी इंसान को दूसरे इंसान को हाथ लगाने से…और पढ़ें
किसी इंसान या किसी चीज को छूने पर करंट क्यों लगता है? सुनिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
दिल्ली: कई बार जब आप किसी इंसान को छूते हैं तो करंट का झटका जैसा महसूस होता है. सर्दी के दिनों में अक्सर ऐसा होता है. पर क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा होता क्यों है? इंसान के अंदर तो बिजली होती नहीं, फिर छूने पर हमें करंट क्यों लग जाता है? इसके पीछे का साइंस क्या है? आइये अपको बताते हैं हमारे देश की टॉप न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर श्वेता सिंगला ने इस पर क्या कहा.
Bharat.one से बात करते हुए डॉक्टर श्वेता ने बताया कि इस चीज को मेडिकल टर्मिनोलॉजी में स्टैटिक इलेक्ट्रिक शॉक (static electric shock) बोला जाता है. उनका कहना था कि यह आमतौर पर किसी भी इंसान को दूसरे इंसान को हाथ लगाने से या फिर किसी इंसान को किसी भी चीज को छूने से महसूस हो सकता है, जो की एक करंट का झटका जैसा होता है. हालांकि उनका यह भी कहना था कि आज तक मेडिकल प्रोफेशन में यह चीज कभी सामने नहीं आई है कि यह महसूस होने से किसी को कोई शारीरिक नुकसान हुआ हो.
तो क्यों लगता है करंट? समझिए साइंस से
डॉक्टर श्वेता ने कहा कि साइंस के मुताबिक जब किसी चीज में (चाहे वो कोई इंसान ही क्यों न हो) इलेक्टॉन्स की संख्या बढ़ जाती है तो उसपर निगेटिव चार्ज भी बढ़ जाता है. इस केस में ये निगेटिव इलेक्ट्रॉन्स किसी व्यक्ति अथवा वस्तु में मौजूद पॉजिटिव इलेक्ट्रॉन्स को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं. जिस वक्त निगेटिव इलेक्ट्रॉन्स, पॉजिटिव इलेक्ट्रॉन्स को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं, उस वक्त हम किसी व्यक्ति अथवा वस्तु को छू लें तो करंट जैसा एहसास होता है. इसे स्टेटिक एनर्जी भी कहते हैं.
कैसे बचा जा सकता है इससे
डॉ. श्वेता ने यह भी बताया कि इससे बचने के लिए समय-समय पर अपने पैर जमीन से टच कराते रहें, ताकि शरीर में जमा इलेक्ट्रॉन चार्ज जमीन में चला जाए. ऐसे में बॉडी चार्ज नहीं होगी, तो आपको करंट का झटका भी महसूस नहीं होगा. अगर पैरों में जूते पहन रखे हों तो कोशिश करें कि थोड़ी-थोड़ी देर में अपनी कोहनी या हाथों को दीवार से टच करते रहें. इससे भी आपको किसी सामान या इंसान से करंट लगने की संभावना कम हो सकती है. वहीं उनका यह भी कहना था कि ऐसा ज्यादातर करंट आपको सर्दियों में ही महसूस होता है. क्योंकि हवा में काफी ज्यादा सूखापन होता है और वह भी एक बड़ी वजह है. इसलिए आपके हाथों को और बाजू को या फिर कोई भी वो अंग जो कि किसी भी चीज से संपर्क में आ सकता है उसे अच्छे से मॉइस्चराइज़ करते रहना चाहिए.
February 15, 2025, 20:23 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-why-you-feel-light-electrical-shock-by-touching-another-person-local18-9035697.html
