Agency:Local18
Last Updated:
शिवरात्रि के पावन पर्व पर पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए दिल्ली से किफायती तरीके से नेपाल यात्रा का मौका उपलब्ध है. निरोजी नगर से नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा चल रही है, जो दिल्ली से काठमांडू, पोखरा, नारायणघाट और…और पढ़ें
नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा.
हाइलाइट्स
- दिल्ली से नेपाल के लिए किफायती बस सेवा उपलब्ध.
- बस सेवा में होटल, गाइड और अन्य सुविधाएं शामिल.
- टिकट की कीमत एकल यात्री के लिए 2800 रुपये.
दिल्ली: शिव भक्तों का खास पर्व शिवरात्रि आने वाला है. इस पावन पर्व पर हर भक्त शिव मंदिर के दर्शन करना चाहता है. तो अगर आप भी शिवरात्रि पर शिव मंदिर जाने का प्लान बना रहें हैं तो यह खबर आपके लिए है. नेपाल में भगवान शिव का पवित्र धाम पशुपतिनाथ धाम स्थित है. जहां जाना भक्तों का सपना होता है इसलिए अगर आप भी इस पावन धाम के दर्शन करने की सोच रहे हैं तो आप दिल्ली से बेहद किफायती दाम में नेपाल के साथ ही इस पवित्र धाम के दर्शन भी कर सकते हैं, जानिए कैसे.
साउथ दिल्ली के निरोजी नगर से नेपाल जाने के लिए आपको बस सेवा मिलेगी, और यहां आपको कई टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसियां भी मिल जाएंगी. दिल्ली नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा सृष्टि यातायात प्रा. लि के संचालक राजू ने बताया कि वह 10 सालों से इस बस सेवा का संचालन कर रहें हैं. यहां से दिल्ली- काठमांडू, दिल्ली- पोखरा, दिल्ली- नारायणघाट, और दिल्ली- बुटवल के लिए रोजाना बस सेवाएं उपलब्ध हैं.
नेपाल घूमने की कीमत
संचालक राजू ने बताया कि अगर आप अकेले बस से नेपाल जाते हैं, तो पर सिंगल पर्सन 2800 रूपये की टिकट है. वही अगर आप ग्रुप में जाना चाहते हैं, तो चार लोगों का ग्रुप 20000 रुपये में नेपाल के प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर सकता है, जिसमें होटल, गाइड और गाड़ी सभी व्यवस्थाएं दी जाएंगी.
बस में मिलने वाली सुविधाएं
बस में स्लीपर और बैठने के लिए दोनों प्रकार की सीटें मिलेगी. साथ ही, आपको पानी की बोतल, चार्जिंग पॉइंट, और ब्लैंकिट दी जाएगी. यहां एक गाइड भी साथ में होता है.
टाइमिंग और लोकेशन
दिल्ली के निरोजी नगर से बस रोज़ शाम 4:30 बजे चलती है जो 9:00 बजे नेपाल बॉर्डर पर पहुंचती है. अगर आप भी इस सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं या ट्रिप से जुड़ी कोई जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप +91-9311464999 नंबर पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं.
February 15, 2025, 20:10 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-if-you-also-want-to-go-to-nepal-and-see-pashupatinath-before-shivratri-then-know-here-how-to-go-to-nepal-cheaply-from-delhi-local18-9031314.html
