Home Lifestyle Health Foods to avoid eating in breakfast: नाश्ते में भूलकर भी न खाएं...

Foods to avoid eating in breakfast: नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, दिन बीतेगा खराब

0
0


Last Updated:

Foods to avoid eating in breakfast: जिन लोगों के पास समय नहीं होता है, वो बिना नाश्ता किए ही घर से निकल जाते हैं, लेकिन जो नाश्ता करके जाते हैं, वे भी कई चीजें सुबह ऐसी खा लेते हैं, जिससे सारा दिन वो तकलीफ, सुस्ती, आलस और पेट फूला हुआ महसूस करते रहते हैं. नाश्ते में ऐसी चीजें खानी चाहिए, जो हेल्दी हो, ना कि आपका सिर्फ पेट भरे और पोषण बिल्कुल न दे. जानिए, नाश्ते में आपको क्या नहीं खाना चाहिए और क्या खाना चाहिए.

आजकल इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास दो पल बैठकर नाश्ता करने का भी समय नहीं है. लोग सोकर उठते हैं, रेडी होते हैं और निकल पड़ते हैं घर से ऑफिस, स्कूल कॉलेज और अपने-अपने काम पर जाने के लिए. लेकिन, नाश्ता ना करना बहुत ही अनहेल्दी हैबिट है. आप दिन का खाना ना खाएं, लेकिन नाश्ता हेल्दी और भरपेट जरूर करना चाहिए. इससे आप दिन भर एनर्जेटिक बने रहते हैं. काम करने में मन लगता है. आपका शरीर फुल चार्ज रहता है. दिमाग सही से काम करता है. लेकिन, कुछ लोग जल्दबाजी में नाश्ता तो करते हैं, लेकिन अनहेल्दी चीजें शामिल करते हैं. जो लोग सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं, उन्हें अक्सर कमजोरी, थकान, हड्डियां कमजोर होना, ब्रेन कम एक्टिव महसूस होने जैसी फीलिंग्स आती रहती है.  भारत में काफी लोग नाश्ते में कुछ भी खाते हैं जैसे मैगी, वाइट ब्रेड, शुगरी ड्रिंक आदि. रेगुलर नाश्ते में ये चीजें खाने से न सिर्फ पाचन को नुकसान पहुंचता है, बल्कि लंबे समय तक सेहत भी बिगड़ सकता है. चलिए अब जानते हैं कि भारतीयों को कौन सी 5 चीजें ब्रेकफास्ट में नहीं खानी चाहिए.

1. शक्कर वाली सीरियल्स: कई सीरियल पैकेट्स को हेल्दी बताया जाता है, लेकिन उनमें बहुत ज्यादा शक्कर और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होते हैं. ये आपके ब्लड शुगर को तुरंत बढ़ा देते हैं. इन्हें खाने के दो घंटे के अंदर ही आपको थकान और भूख महसूस होने लगती है.

2. सफेद ब्रेड के साथ बटर या जैम: सफेद ब्रेड में शरीर के लिए जरूरी फाइबर या मिनरल्स नहीं होते. इसमें बटर और जैम मिलाकर खाने से सिर्फ बेकार कैलोरी ही शरीर में जाती है. इससे पेट भरा हुआ महसूस नहीं होता, बल्कि वजन बढ़ने का खतरा रहता है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

3. समोसा और पकौड़ा जैसी तली हुई चीजें: सुबह-सुबह तले हुए खाने से पेट पर ज्यादा दबाव पड़ता है. इसे बार-बार खाने से सीने में जलन, पेट में भारीपन और शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है.

4. इंस्टेंट नूडल्स या रेडी-टू-ईट खाने की चीजें: सुबह जल्दी में कई लोग इंस्टेंट नूडल्स या रेडी-टू-ईट फूड चुन लेते हैं. इनमें बहुत ज्यादा नमक, प्रिज़रवेटिव्स और अनहेल्दी फैट्स होते हैं, इसलिए ये सुबह के खाने के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है.

5. खाली पेट चाय या कॉफी पीना: सुबह उठते ही खाली पेट चाय या कॉफी पीने की आदत बहुत लोगों को होती है. इससे पेट की अंदरूनी दीवारों पर असर पड़ता है और एसिडिटी हो सकती है. धीरे-धीरे ये आदत आंतों की सेहत को नुकसान पहुंचाती है और खाने के पोषक तत्वों को शरीर में जाने से रोकती है. सुबह का खराब खाना आपको थका सकता है. दिनभर के काम में ध्यान भटका सकता है, इसलिए अपने शरीर को सही तरीके से चलाने के लिए सुबह के खाने में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स वाली चीजें जरूर शामिल करें.

नाश्ते में जितना हो सके आप हेल्दी और पौष्टिक चीजें शामिल करें. प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें. इसके लिए आप ताजे फल, स्प्राउट्स, ओट्स, अंडा, दलिया, सूजी, मूंग दाल चीला, ड्राई फ्रूट्स, दूध आदि जरूर खाएं. ये सभी आपको हेल्दी रखेंगे.

homelifestyle

नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये चीजें वरना आपका दिन बीतेगा खराब


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-do-not-eat-these-things-in-breakfast-otherwise-your-whole-day-can-be-ruined-foods-to-avoid-eating-in-breakfast-in-morning-10123652.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version