Last Updated:
Winter Healh tips : मौसम तेजी से बदल रहा है. इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ा है, लेकिन छोटे बच्चों को ऐसे मौसम में बीमार होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. इस मौसम में माता-पिता को क्या करना चाहिए, यही सवाल लेकर Bharat.one लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. नवरत्न गुप्ता के पास पहुंचा. डॉ. नवरत्न के मुताबिक, बच्चे इस मौसम में अक्सर गर्मी की बात कहकर गर्म कपड़े पहनने से बचते हैं. इससे उनके बीमार होने के चांस बढ़ जाते हैं. शुरुआत में बीमारी को कवर करना काफी आसान होता है. तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.
मेरठ. दिल्ली से सटे मेरठ में जिस तरह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, उसका सीधा असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. छोटे बच्चों की ऐसे मौसम में बीमार होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है. ऐसे में माता-पिता क्या करें. इन्हीं सवालों के साथ Bharat.one लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. नवरत्न गुप्ता के पास पहुंचा. डॉ. नवरत्न बताते हैं कि ऐसे मौसम में कई बार देखने को मिलता है कि बच्चे बारिश में भीगने लगते हैं, जिससे उन्हें बुखार-जुखाम सहित कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं. माता-पिता बच्चों को बारिश में बिल्कुल भी भीगने न दें. स्कूल भेजते समय बच्चों को मास्क, कैप, गर्म कपड़े अच्छे से पहनाएं, ताकि उन्हें सर्दी न लगे. बच्चे इस मौसम में अक्सर गर्मी की बात कहकर गर्म कपड़ों से बचते हैं. इससे उनके बीमार होने के चांस बढ़ जाते हैं.
इन बातों का भी रखें ध्यान
डॉ. नवरत्न के मुताबिक, अक्सर बच्चे आइसक्रीम, कोल्डिंग और विभिन्न प्रकार की ठंडी व जंक फूड खाने की जिद करते हैं. जिस तरह का इस समय मौसम बना हुआ है, उसमें यह सभी चीज सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हैं. इसलिए खाने-पीने में भी सावधानी बरतनी चाहिए. बच्चों को घर का हेल्दी खाना ही खिलाएं.
खुद न बनें डॉक्टर
डॉ. नवरत्न बताते हैं कि अगर बच्चों को नजला, जुकाम, बुखार या दूसरी कोई समस्या है तो तुरंत अपने पारिवारिक या बाल रोग विभाग से संबंधित डॉक्टर को दिखाएं. शुरुआत में बीमारी को कवर करना काफी आसान होता है. कई बार अभिभावक खुद डॉक्टर बनने का प्रयास करते हुए यूट्यूब और दूसरी चीजों के माध्यम इलाज का प्रयास करते हैं. ऐसा बिल्कुल न करें. ये खतरनाक हो सकता है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-child-care-weather-changes-in-winter-meerut-dr-navratna-gupta-local18-10130917.html
