Last Updated:
NCBI की स्टडी के अनुसार मसल्स गेन के लिए वर्कआउट के बाद 30 मिनट के अंदर प्रोटीन लेना सबसे असरदार है, सही मात्रा के लिए जिम ट्रेनर या डायटीशियन से सलाह लें.

Health, जिम करने वालों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि प्रोटीन डाइट कब लेनी चाहिए. वर्कआउट से पहले या बाद में? खासकर अगर आपका लक्ष्य मसल्स गेन करना है, तो सही समय पर प्रोटीन लेना बेहद जरूरी हो जाता है. आइए जानें एक्सपर्ट्स और स्टडीज़ के अनुसार इसका सही जवाब.
वर्कआउट से पहले प्रोटीन लेने के फायदे:
- अगर आप जिम जाने से 1 से 1.5 घंटे पहले हाई-प्रोटीन मील लेते हैं (जैसे अंडा, पनीर, चिकन या प्रोटीन शेक), तो यह आपके मसल्स को एनर्जी देने का काम करता है.
- इससे वर्कआउट के दौरान मसल्स ब्रेकडाउन कम होता है और रिकवरी प्रोसेस पहले ही शुरू हो जाती है.
- अगर इसके साथ थोड़ा कार्ब्स भी लिया जाए, तो एनर्जी लेवल और बेहतर रहता है.
वर्कआउट के बाद प्रोटीन लेने के फायदे:
- वर्कआउट के बाद मसल्स थक जाते हैं और उनमें छोटे-छोटे टिशू टूटते हैं.
- ऐसे में 30 मिनट के अंदर प्रोटीन लेना जरूरी होता है ताकि मसल्स की मरम्मत और ग्रोथ तेजी से हो सके.
- जल्दी डाइजेस्ट होने वाला प्रोटीन जैसे वही प्रोटीन, सोया प्रोटीन या प्लांट-बेस्ड प्रोटीन इस समय सबसे अच्छा माना जाता है.
क्या कहती है रिसर्च?
- NCBI की स्टडी के अनुसार, वर्कआउट से पहले और बाद दोनों समय पर प्रोटीन लेने के अपने-अपने फायदे हैं.
- लेकिन अगर किसी एक समय को चुनना हो, तो वर्कआउट के बाद प्रोटीन लेना ज्यादा असरदार माना जाता है, क्योंकि यह मसल्स रिकवरी और ग्रोथ को सीधे प्रभावित करता है.
कितनी मात्रा में लें प्रोटीन?
- प्रोटीन की मात्रा आपके बॉडीवेट और फिटनेस गोल पर निर्भर करती है.
- आमतौर पर मसल्स गेन के लिए प्रति किलो बॉडीवेट पर 1.6 से 2.2 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है.
- इसके लिए आप अपने जिम ट्रेनर या डायटीशियन से सलाह ले सकते हैं.
- वर्कआउट से पहले प्रोटीन लेने से एनर्जी मिलती है और मसल्स ब्रेकडाउन कम होता है.
- वर्कआउट के बाद प्रोटीन लेने से मसल्स की मरम्मत और ग्रोथ तेजी से होती है.
- अगर मसल्स गेन आपका मुख्य लक्ष्य है, तो वर्कआउट के बाद 30 मिनट के अंदर प्रोटीन लेना सबसे बेहतर माना जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-before-or-after-gym-when-should-you-take-protein-diet-what-is-the-best-time-for-muscle-gain-know-ws-l-9609743.html