Last Updated:
Aalo Masala Mix: आलू का ये मसाला बनाकर आप इससे एक-दो नहीं बल्कि दस आइटम बना सकते हैं. थोड़े से ट्विस्ट के साथ यह हर बार एक नया जायका देगा. इससे बना नाश्ता खाकर मेहमान भी आपकी कुकिंग के दीवाने हो जाएंगे.
One Masala Many Recipe: आलू हर भारतीय रसोई की सबसे आम और पसंदीदा सब्जी है, जिसे अलग-अलग व्यंजनों में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आलू के एक मसाले से 10 तरह के स्वादिष्ट आइटम बनाए जा सकते हैं. इसे नीचे बताए गए तरीके से बनाकर आप कुछ दिनों के लिए स्टोर भी कर सकते हैं. डीप फ्रीज कर देंगे तो लंबे समय तक खराब नहीं होगा. जब बनाना हो बस बाहर निकालें और तैयार कर लें इससे एक नहीं पूरे दस आइटम.
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
इसके लिए सबसे पहले 500 ग्राम आलू को उबाल लें, ठंडा करके मैश कर लें. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा भूनें. फिर अदरक-लहसुन डालकर हल्का भूनें और उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए. अब इसमें मैश किए हुए आलू और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. थोड़ी देर पकाने के बाद बारीक कटी हरी धनिया डालकर उतार लें और ठंडा होने दें. उतारने से पहले अच्छे से फ्राई कर लें.
कस्टमाइज भी कर सकते हैं
आप इस आलू मसाले को अपनी फैमिली की पसंद के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हो यानी मसाले घटा या बढ़ा सकते हो. बस ध्यान रखें कि मसालों का संतुलन स्वाद को बढ़ाता है और ताजी सब्जियों व मसालों का इस्तेमाल करने से व्यंजन का स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. आलू का यह बहुमुखी मसाला आपके रसोई में एक साथ कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाने का मौका देता है. तो आज ही आलू मसाला तैयार करें और इन अलग-अलग व्यंजनों का आनंद लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-aloo-masala-mix-prepare-at-home-keep-and-make-10-tasty-recipes-store-for-many-days-know-process-of-potato-local18-ws-kl-9609642.html