छत्रपती संभाजीनगर: सर्दियों में अपनी डाइट का खास ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि इस मौसम में शरीर को गर्मी की ज्यादा जरूरत होती है. ऐसे में हमारी डाइट में ऐसी चीज़ें शामिल करनी चाहिए, जो शरीर को अंदर से गर्मी दें. कुछ लोग इस दौरान खासतौर पर सूप पीना पसंद करते हैं क्योंकि यह न केवल शरीर को गर्माहट प्रदान करता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. अलग-अलग प्रकार के सब्ज़ी सूप बनाए जाते हैं, लेकिन धनिया सूप को सर्दियों में खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है. बता दें कि डायटिशियन डॉ. प्रज्ञा तलहार ने धनिया सूप बनाने की एक सरल और असरदार रेसिपी साझा की है…
धनिया सूप के इंग्रेडिएंट्स: यह सूप घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसके लिए आपको चाहिए:
-1 कटोरी ताजे धनिया के पत्ते
-2 चम्मच भिगोकर किची हुई मूंग दाल
-3-4 लौंग लहसुन
-अदरक का एक छोटा टुकड़ा
-एक हरी मिर्च
-काली मिर्च पाउडर
धनिया सूप बनाने की विधि (How to make Coriander Soup):
–सूप तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में 3 कटोरी पानी डालें और उसमें मूंग दाल का पेस्ट डालकर अच्छे से उबालें.
-अब इसमें धनिया डालकर उबालें और फिर दोनों को तुरंत निकाल लें. इसके बाद धनिया, मूंग दाल, लहसुन, अदरक, और हरी मिर्च को मिक्सिंग बाउल में डालकर पानी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें.
-फिर इस मिश्रण को छान लें और गैस पर रखकर उबालने दें. जब यह अच्छे से उबाल जाए, तो इसमें काली मिर्च पाउडर डालें.
-आपका धनिया सूप तैयार हो जाएगा, और यह सिर्फ 5 से 10 मिनट में बन जाएगा.
-आप इसे स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू भी डाल सकते हैं.
धनिया सूप के फायदे (Benefits of Coriander Soup)
गौरतलब है कि धनिया के बिना खाने में स्वाद ही नहीं आता है. कई सब्जी वाले सब्जियां खरीदते समय मु्फ्त में थोड़ा धनिया भी दे देते हैं. इस सर्दी में आप इस धनिया सूप को बहुत आसानी से बना सकते हैं. यह सूप न केवल सर्दियों में आपके शरीर को गर्मी देता है, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है. खासकर, यह शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाने और किडनी के लिए वरदान साबित होता है. इसके सेवन से शरीर को अंदर से पोषण (nourishment) मिलता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) भी मजबूत होती है. तो इस सर्दी में इस हेल्दी धनिया सूप को घर पर जरूर ट्राई करें और अपने स्वास्थ्य (health) का ख्याल रखें.
FIRST PUBLISHED : December 3, 2024, 14:27 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-benefits-coriander-soup-for-body-know-recipe-make-it-at-home-sa-8873838.html
