Home Lifestyle Health Health News: सरगुजा के गांव में फैली रहस्यमयी बीमारी! 3 मौतें, दर्जनों...

Health News: सरगुजा के गांव में फैली रहस्यमयी बीमारी! 3 मौतें, दर्जनों बीमार; उल्टी-दस्त से हड़कंप

0
0


Last Updated:

Health News: सरगुजा के सूरजपुर जिले के भाड़ी गांव में अज्ञात बीमारी ने दहशत फैला दी है. अब तक 3 मौतें हो चुकी हैं और दर्जनों लोग उल्टी-दस्त से बीमार हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच चुकी है और जांच जारी है.

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के सूरजपुर के ओडगी ब्लॉक स्थित भाड़ी गांव में अज्ञात बीमारी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. कुछ दिनों के अंदर तीन ग्रामीणों की मौत हो चुकी है और कल एक ही दिन में दो महिलाओं ने अपनी जान गंवा दी है, वहीं एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज जिले के अलग अलग अस्पताल में जारी है. बीमार ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए भाड़ी स्वास्थ्य केंद्र और भैयाथन अस्पताल भेजा गया है. जबकि कुछ गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. अचानक बीमारी फैलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, जानकारी मिलने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और डॉक्टरों की टीम बीमार ग्रामीणों की जांच कर रही है. साथ ही बीमारी के कारणों की पड़ताल की जा रही है.

विभाग ने गांव में सभी घरों में जाकर अन्य लोगों की भी जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों के अनुसार उन्हें अचानक उल्टी और दस्त जैसी शिकायते हो रही है, जिसके बाद हालात बिगड़ने लगती है. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. स्वास्थ विभाग के अनुसार वह अभी दस्त और उलटि की दवाइयां दे रहे हैं. अभी अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. साथ ही बीमारी के कारणों का पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है.

अचानक बिगड़ी तबीयत, उल्टी-दस्त से हालात नाजुक वजह जानिए
ग्रामीणों के मुताबिक, उन्हें अचानक उल्टी और दस्त जैसी शिकायतें हो रही हैं. कुछ ही घंटों में हालत गंभीर होने पर लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा. अब तक एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार बताए जा रहे हैं.

बीमारों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी
बीमार ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए भाड़ी स्वास्थ्य केंद्र और भैयाथन अस्पताल भेजा गया है, जबकि गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वर्तमान में सभी मरीज खतरे से बाहर हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच जानिए
जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची. डॉक्टर हर घर में जाकर जांच कर रहे हैं और बीमारों को दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं. फिलहाल विभाग का दावा है कि मरीजों को दस्त और उल्टी की सामान्य दवाएं दी जा रही हैं और बीमारी के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं.

ग्रामीणों में दहशत का माहौल जानिए वजह
लगातार मौतों और अचानक बीमारी फैलने से ग्रामीण सहमे हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में कैम्प लगाकर इलाज कर रही हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

homechhattisgarh

Health News: सरगुजा के गांव में फैली रहस्यमयी बीमारी! 3 मौतें, दर्जनों बीमार


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/chhattisgarh/surguja-mysterious-illness-has-caused-panic-in-bhadri-village-vomiting-and-diarrhea-have-worsened-condition-of-villagers-health-department-alert-local18-9693556.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version