Rishikesh: भारतीय रसोई कई मामलों में खास होती है. यहां के स्वाद की दुुनिया कायल है और इंडियन किचन में मिलने वाले मसाले न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि बहुत से हेल्थ बेनिफिट्स भी देते हैं. आज हम एक ऐसे ही छोटे से मसाले की बात कर रहे हैं जो देखने में छोटा है लेकिन इसके फायदे बड़े सारे हैं. ये मसाला है लौंग. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. लौंग का इस्तेमाल पाचन में सुधार, खांसी, सर्दी, और गले के संक्रमण में राहत देने के लिए किया जाता है. वहीं इसमें मौजूद यूजेनॉल नामक तत्व दर्द निवारक होता है, जो दांत दर्द में भी फायदेमंद है.
लौंग के फायदे
Bharat.one के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित कायाकल्प हर्बल क्लिनिक के डॉ. राजकुमार ने बताया कि लौंग एक शक्तिशाली औषधीय मसाला है, जिसका इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में सदियों से होता आ रहा है. इसके स्वास्थ्य लाभ इसके एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण हैं. लौंग में यूजेनॉल नामक तत्व होता है, जो दर्द निवारक और सूजन कम करने में मदद करता है, खासकर दांत दर्द और मसूड़ों की समस्याओं में. यह पाचन तंत्र को सुधारता है, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत देता है. लौंग का सेवन सर्दी, खांसी और गले की खराश में आराम दिलाता है. इसके अलावा, यह श्वसन तंत्र को मजबूत करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.
सर्दी-खांसी से लेकर जोड़ों के दर्द तक में फायदेमंद
लौंग में मौजूद यूजेनॉल वो मुख्य तत्व है, जो इसे कई औषधीय गुण देता है. यूजेनॉल में शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है. यह दांत दर्द में विशेष रूप से फायदेमंद होता है क्योंकि इसका दर्द निवारक प्रभाव तेज होता है. यूजेनॉल दिल के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है. इसके अलावा, यह पाचन में सुधार करता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है.
FIRST PUBLISHED : October 12, 2024, 11:27 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-cloves-benefits-health-tips-kitchen-spices-for-health-use-of-clove-for-body-sa-local18-8765451.html
