Home Lifestyle Health Health Tips: सौ रोगों की एक दवा, पायी जाती है हर किचन...

Health Tips: सौ रोगों की एक दवा, पायी जाती है हर किचन में, दूर करती है बड़ी से बड़ी बीमारी!

0
4



rauबलिया: कई बार हमारे आसपास ही बहुत काम की चीजें होती हैं और हमें खबर ही नहीं होती. आज हम एक ऐसे ही आइटम की बात कर रहे हैं. ये है काला नमक जो बड़ी आसानी से किसी भी जनरल स्टोर पर मिल जाता है. काले नमक के नाम ही नहीं बल्कि इसके स्वाद से भी आप बखूबी परिचित जरूर होंगे. तमाम पोषक तत्वों से भरपूर औषधीय गुणों वाले इस नमक के फायदे हैरान करने वाले हैं. एक नहीं बल्कि अनेक रोगों से निजात दिलाने में कारगर ये नमक दूसरे नमकों की तुलना बेहद खास है. आइए विस्तार से जानते हैं.

एक्सपर्ट की राय
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की सात साल अनुभवी (एमडी और पीएचडी इन मेडिसिन) चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘यह डायबिटीज के रोगियों के लिए भी लाभकारी है हालांकि, डायबिटीज रोगियों को चीनी और नमक कम मात्रा में लेने की सलाह दी जाती है.’ साधारण नमक के अपेक्षा काले नमक में सोडियम कम पाया जाता है जो, डायबिटीज को कंट्रोल करने में कारगार सिद्ध होता है. इसके अलावा इसके और कौन-कौन से फायदे हैं और इसे कैसे प्रयोग कर सकते हैं? जानें.

गला और खांसी: गुनगुने पानी में काला नमक मिलाकर थोड़ा सा पानी पीने से गले की खराश के साथ खांसी से भी राहत मिलती है. क्योंकि, इसमें एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण होते हैं.

पेट की समस्या: काले नमक का सेवन करने से जहां एक तरफ पाचन तंत्र बेहतर होता है तो वहीं दूसरी तरफ गैस, अपच और एसिडिटी जैसी कई समस्याओं से निजात भी मिलती है.

खून की कमी: शरीर में खून की कमी पूरी होती है और बार-बार थकान नहीं होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि, काले नमक में आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं.

वजन कम करता है: काला नमक खाने से मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है, जिसके कारण धीरे-धीरे वजन कम हो जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.

इम्यूनिटी बूस्टर: काला नमक खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी पावर बढ़ती है. क्योंकि, इसमें तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं.

मांसपेशियों में दर्द: काले नमक में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है. इसलिए, इसका कम मात्रा में सेवन करने से मांसपेशियों की असहनीय ऐंठन यानी दर्द भी खत्म हो जाता है.

बीपी के पेशेंट्स को फायदा: काला नमक विषाक्त पदार्थ को जहां शरीर से बाहर निकालने में सक्षम है तो वहीं ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है. हालांकि सीमित मात्रा में ही लें.

इसका रखें ध्यान
अगर आप काला नमक के औषधीय गुणों का लाभ लेना चाहते हैं तो वगैर, चिकित्सक से परामर्श लिए हुए इसका उपयोग न करें. कई चीजों में बहुत सारे फायदे होते हैं लेकिन उनका इस्तेमाल ठीक से न किया जाए तो फायदा नुकसान में बदल जाता है. इसलिए बीपी के पेशेंट्स किसी भी तरह का नमक कम लें, काला भी और बेहतर होगा पहले अपने चिकित्सक से इस बारे में बात कर लें.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-black-salt-helpful-in-many-diseases-available-in-kitchen-diabetes-to-immunity-local18-8907892.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version