Home Lifestyle Health high protein breakfast recipe: प्रोटीन की कमी के लक्षण और हाई प्रोटीन...

high protein breakfast recipe: प्रोटीन की कमी के लक्षण और हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट रेसिपी जानें.

0
0


Last Updated:

Tips To Get 40 Grams Of Protein From Breakfast: प्रोटीन की कमी आपकी फिटनेस के लिए बहुत जरूरी है. ऐसे में रोजाना खुराक की जरूरत को पूरा करने के लिए तमन्ना भाटिया के ट्रेनर की ब्रेकफास्ट रेसिपी आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है.

प्रोटीन शरीर के लिए सबसे जरूरी माइक्रोन्यूट्रीएंट्स में से एक है. ये टिश्यू , मसल्स और बोन्स को बनाने और रिपेयर करना काम करता है. इसके साथ ही ये हार्मोन और एंजाइम्स को रेगुलेट करने में भी मददगार होता है. फिट रहने के लिए इसकी जरूरत हर व्यक्ति को है. लेकिन ज्यादातर लोग इसकी जरूरत पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण इसकी कमी (Protein Deficiency Symptoms)से हेयर फॉल,स्किन ड्राइनेस, थकान, पेट या पैर में पानी भरना, बार-बार इंफेक्शन होना, खुजली, मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याओं का सामना करते हैं. ऐसे में डाइट को अच्छी तरह से प्लान करना बहुत जरूरी है.

रोजाना कितना प्रोटीन चाहिए?
मायोक्लिनिक के अनुसार, एक औसत वयस्क के लिए प्रोटीन की कमी से बचने के लिए शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम 0.8 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. उदाहरण के लिए, 165 पाउंड या 75 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति को प्रतिदिन 60 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए. ये मात्रा एथलीट और ज्यादा फीजिकल वर्कआउट करने वालों के लिए अलग-अलग हो सकती है. इसके साथ ही 40-50 की उम्र के बाद वजन के प्रति किलोग्राम मात्रा बढ़कर 1-1.2 ग्राम हो जाती है.

हाई प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट
नेचुरल प्रोटीन आप अपने डाइट में थोड़े से बदलाव करके ले सकते हैं. इंडियन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह ने एक ऐसे ही ब्रेकफास्ट की रेसिपी शेयर की है. इससे आप 40 ग्राम तक प्रोटीन ले सकते हैं. सुबह प्रोटीन से दिन की शुरुआत सबसे अच्छा माना जाता है. इससे आप दिन भर एक्टिव महसूस करते हैं.




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-tamannaah-bhatia-trainer-shares-secret-to-staying-fit-a-high-protein-breakfast-recipe-ws-l-10119819.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version