Home Lifestyle Health How to clean bucket and mug। बाल्टी मग स्टूल से पानी के...

How to clean bucket and mug। बाल्टी मग स्टूल से पानी के पीले दाग हटाने का उपाय

0
0


Bucket And Mug Cleaning Tips: बाथरूम की सफाई किसी भी घर में सबसे मेहनत वाला काम माना जाता है. टाइल्स, सिंक, शावर और पॉट साफ करना तो रोजमर्रा की आदत में शामिल हो जाता है, लेकिन अकसर हम बाथरूम में रखी बाल्टी, मग और स्टूल की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में बाल्टी पर पानी की परत जम जाती है, मग का अंदरूनी हिस्सा गंदा हो जाता है और स्टूल पर पीली परत बन जाती है. ये न केवल देखने में बुरा लगता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं है.

अक्सर लोग सोचते हैं कि सिर्फ पानी से धोने या सामान्य साबुन से साफ करने से ये चीजें साफ हो जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं होता. महीनों तक जमा गंदगी और पानी के दाग आसानी से नहीं हटते, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं, अगर आप सही तरीके अपनाएं तो ये सभी चीजें मिनटों में नई जैसी चमक पाने लगती हैं. इस आर्टिकल में हम आपको आसान और असरदार तरीके बता रहे हैं जिनसे आप बाल्टी, मग और स्टूल को बिना ज्यादा मेहनत के चमका सकते हैं. इनमें बाथरूम क्लीनर, एसिड, ईनो और नींबू जैसे सामान्य घरेलू उपाय शामिल हैं जो पीले दाग और जमी हुई गंदगी को मिनटों में हटा देते हैं.

गंदे बाल्टी और मग कैसे साफ करें
1. बाथरूम क्लीनर का इस्तेमाल
बाथरूम क्लीनर सिर्फ बाथरूम ही नहीं बल्कि बाल्टी, मग और स्टूल को भी चमकाने में मदद करता है. इसके लिए साफ करने से पहले क्लीनर को बाल्टी और मग पर अच्छी तरह लगाएं. इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि क्लीनर में मौजूद रसायन गंदगी को ढीला कर दें. फिर ब्रश या स्क्रबर से रगड़कर साफ करें. हाथों में ग्लव्स पहनना न भूलें. कुछ ही मिनटों में बाल्टी और मग नई जैसी चमकने लगेंगे.

2. एसिड से दाग हटाना
अगर बाल्टी और मग पर पानी के पीले दाग जिद्दी हैं, तो एसिड का इस्तेमाल किया जा सकता है. बाल्टी में आधा कप एसिड डालें और ब्रश से अच्छे से रगड़ें. ध्यान रहे कि एसिड आपकी त्वचा से टच न हो. इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर स्क्रबर की मदद से रगड़कर साफ करें. यह तरीका पीले दागों को तुरंत हटाने में कारगर साबित होता है.

Bathroom cleaning tips

3. ईनो और नींबू का पेस्ट
पानी के जिद्दी दागों के लिए ईनो और नींबू का मिश्रण बहुत असरदार होता है. एक बाल्टी में 1 पैकेट ईनो डालें और उसमें नींबू का रस मिलाएं. थोड़ा सा लिक्विड सोप या डिटर्जेंट डालकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को बाल्टी, मग और स्टूल पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें. इसके बाद ब्रश से रगड़ें. बाल्टी और मग एकदम सफेद और नई जैसी चमक पाने लगेंगे.

स्टूल की सफाई
स्टूल पर अकसर पानी जमने से लेयर बन जाती है. इसे साफ करने के लिए भी आप उपरोक्त तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्टूल को बाथरूम क्लीनर, एसिड या ईनो-नींबू पेस्ट से रगड़ें. ध्यान रहे कि प्लास्टिक या लकड़ी के स्टूल पर बहुत तेज़ रगड़ाई न करें. कुछ ही मिनटों में स्टूल भी नए जैसा चमकने लगेगा.

अतिरिक्त टिप्स
1. साप्ताहिक सफाई -बाल्टी, मग और स्टूल को हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें.
2. सूखा रखना -इस्तेमाल के बाद बाल्टी और स्टूल को हमेशा उल्टा करके रखें ताकि पानी जमा न हो.
3. ब्रश का इस्तेमाल -रगड़ने के लिए अच्छा ब्रश या स्क्रबर हमेशा हाथ में रखें.
4. सुरक्षा का ध्यान -एसिड या क्लीनर इस्तेमाल करते समय दस्ताने और मास्क का प्रयोग करें.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-how-to-remove-yellow-stains-bathroom-bucket-mug-at-home-gandagi-hatane-ke-upay-ws-ekl-9904123.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version