Eye care tips: आजकल ज्यादातर लोग अपना आधा दिन लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन के सामने बिताते हैं. वर्क फ्रॉम होम हो या ऑफिस जॉब, ऑनलाइन क्लासेस हों या फ्रीलांस काम, स्क्रीन हमारी लाइफ का सबसे बड़ा हिस्सा बन चुकी है. लेकिन इसका एक साइड इफेक्ट हर कोई महसूस करता है और वो है आंखों का दर्द. कई बार थोड़ा सा लंबा काम करते ही आंखों में जलन होने लगती है, सूखापन बढ़ जाता है, सिर भारी लगने लगता है और कुछ लोगों को तो स्क्रीन धुंधली तक दिखने लगती है. ये परेशानी इतनी कॉमन हो चुकी है कि लोग इसे अब नॉर्मल समझने लगे हैं, जबकि एक्सपर्ट के हिसाब से ऐसा होना इस बात का संकेत है कि आंखें ओवरस्ट्रेन्ड हो रही हैं और उन्हें सही केयर की जरूरत है. अगर ये दिक्कत लगातार बनी रहे तो आगे चलकर विजन पर भी असर डाल सकती है. इसलिए एक्सपर्ट बताते हैं कि आंखों के दर्द को हल्के में न लें और स्क्रीन टाइम के साथ कुछ जरूरी केयर टिप्स जरूर अपनाएं.
लैपटॉप पर काम करते समय आंखों में दर्द क्यों होता है
लैपटॉप पर लगातार काम करने से आंखों में दर्द होने के पीछे कई वजहें हैं. सबसे पहले बात आती है स्क्रीन की ब्राइटनेस. अगर स्क्रीन ज्यादा ब्राइट है तो आंखें जल्दी थक जाती हैं और अगर बहुत डिम है तो आंखों को ज्यादा फोकस करना पड़ता है जिससे स्ट्रेन बढ़ जाता है. इसकी वजह से आंखों में जलन और भारीपन महसूस होता है. दूसरी बड़ी वजह ब्लू लाइट है जो स्क्रीन से निकलती है. ब्लू लाइट आंखों को जल्दी थकाती है और देर तक एक्सपोजर होने पर सिरदर्द और नींद में गड़बड़ी जैसी दिक्कतें भी पैदा कर सकती है. कई लोग लंबे समय तक स्क्रीन देखते हुए पलकें झपकाना भूल जाते हैं जिससे आंखें सूख जाती हैं. ये ड्राइनेस आगे चलकर लालपन, चुभन और दर्द को और बढ़ा देती है.

गलत पोस्चर और स्क्रीन की दूरी भी बढ़ाते हैं स्ट्रेन
एक और वजह है गलत पोस्चर में काम करना. जब लैपटॉप आंखों की सही लेवल पर न हो तो गर्दन, कंधे और आंखें तीनों स्ट्रेन में आ जाते हैं. इससे सिर भारी लगना, फोकस न कर पाना और आंखों में खिंचाव जैसी प्रॉब्लम्स होती हैं. कई बार हम लैपटॉप बहुत पास रखकर काम करते हैं जिससे आंखों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. स्क्रीन की दूरी जितनी कम होगी, आंखों पर उतना ही ज्यादा प्रेशर पड़ता है. लगातार बिना ब्रेक के काम करना भी आंखों का दर्द बढ़ाने वाली सबसे बड़ी वजहों में से एक है. आंखें भी शरीर के बाकी हिस्सों की तरह आराम मांगती हैं और जब हम उन्हें लगातार स्ट्रेस में रखते हैं तो दर्द होना शुरू हो जाता है.
आंखों को स्ट्रेन से बचाने के लिए एक्सपर्ट के बेस्ट टिप्स
अब बात करते हैं कि आखिर सही तरीके कौन से हैं, जो एक्सपर्ट आंखों को हेल्दी और कंफर्टेबल रखने के लिए सलाह देते हैं. सबसे पहले आता है 20-20-20 रूल, जो आजकल काफी ट्रेंडिंग भी है. इसका मतलब है हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी चीज को देखना. इससे आंखों की मसल्स रिलैक्स होती हैं और स्ट्रेन कम होता है. इसके साथ ही स्क्रीन ब्लिंकिंग पर भी ध्यान देना चाहिए. काम करते समय हर कुछ सेकंड में पलकें झपकाने की कोशिश करें ताकि आंखें ड्राई न हों और उनमें नैचुरल मॉइस्चर बना रहे. अगर आंखें बहुत सूखने लगें तो डॉक्टर की सलाह से आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है.
स्क्रीन की ब्राइटनेस और सेटिंग्स सही रखना क्यों जरूरी है
स्क्रीन सेटिंग्स को भी सही रखना बहुत जरूरी है. स्क्रीन की ब्राइटनेस कमरे की रोशनी के हिसाब से होनी चाहिए. न बहुत तेज और न बहुत कम. नाइट मोड या ब्लू लाइट फिल्टर का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद है क्योंकि ये ब्लू लाइट एक्सपोजर को कम करता है और आंखों को आराम मिलता है. लैपटॉप की स्क्रीन को हमेशा आंखों के लेवल से थोड़ा नीचे रखें ताकि गर्दन और आंखों दोनों पर अनचाहा प्रेशर न पड़े. आंखों और स्क्रीन के बीच कम से कम 18 से 24 इंच की दूरी जरूर रखें.
आंखों की हेल्थ को सपोर्ट करने वाली डाइट भी है बहुत जरूरी
लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने वालों के लिए आंखों की हेल्थ को सपोर्ट करने वाली डाइट भी जरूरी है. विटामिन A, ओमेगा 3 और विटामिन C वाली चीजें जैसे गाजर, पालक, बादाम, मछली, आंवला और नींबू जैसी चीजें आंखों की स्ट्रेंथ और मॉइस्चर को बनाए रखने में मदद करती हैं. अगर आप चश्मा पहनते हैं तो स्क्रीन प्रोटेक्शन कोटिंग वाले चश्मे का इस्तेमाल करना भी स्ट्रेन कम करने में काफी कारगर होता है.
कब डॉक्टर से मिलना चाहिए
एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर स्क्रीन देखने के बाद आंखों में लगातार दर्द, धुंधलापन, लालपन या सिरदर्द बना रहे तो ऑप्टोमेट्रिस्ट से चेकअप करवाना चाहिए. कई बार मामूली दिखने वाली प्रॉब्लम भी आगे चलकर बढ़ सकती है, इसलिए टाइम पर गाइडेंस लेना बेहतर है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-laptop-par-lambe-samay-tak-kaam-kerne-se-ankhon-mein-dard-kyun-hota-hai-expert-eye-care-tips-ws-kl-9935270.html