Wednesday, March 4, 2026
37 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

November Vegetables Kale Benefits: नवंबर में केल साग खाने के फायदे


Kale Saag benefits: नवंबर के महीने में कई तरह के साग उगते हैं. इनमें से एक है केल. बेशक आपने इसका नाम आपने नहीं सुना होगा लेकिन नवंबर महीने में यह साग बहुत ज्यादा फायदेमंद है. अगर आप इस केल साग का सर्दी में कुछ दिन रेगुलर सेवन कर लेंगे तो इसका असर पूरे साल रहेगा. केल साग में इतने तरह के पोषक तत्व होते हैं कि यह कई बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है. केल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके हरेक पत्ते में छह तरह के ज़रूरी विटामिन मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर की उम्र को थाम लेते हैं और दुर्लभ बीमारियों को पास नहीं फटकने देते.

शरीर के लिए क्यों है खास

हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक हमारे शरीर को हेल्दी रहने के लिए विटामिन्स की ज़रूरत होती है. विटामिन कोशिकाओं की टूट-फूट की मरम्मत करते हैं, हार्मोन बनाते हैं और खून का निर्माण भी करते हैं. आमतौर पर एक सब्जी में इतने विटामिन्स मिलना मुश्किल होता है, लेकिन केल इस मामले में खास है. इसमें एक साथ विटामिन बी 6, बी 9, बी 2, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के मिल जाते हैं. 13 मुख्य विटामिन्स में से केल में एक साथ 6 मौजूद होना अपने आप में खास है. इतना ही नहीं विटामिन के अलावा भी केल में कई तरह के अन्य पोषक तत्व होते हैं. केल में विटामिन के अलावा फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज़ भी पाया जाता है. केल में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सेल्स को फ्री रेडिकल्स के असर से बचाते हैं और बुढ़ापे का प्रभाव धीमा कर देते हैं. रिसर्च से पता चला है कि जब खाने में पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट्स हों तो हार्ट डिजीज, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम काफी कम हो जाता है.

इम्यूनिटी का सुपरहीरो

केल में विटामिन सी का स्तर काफी अच्छा होता है जो पूरे इम्यून सिस्टम को इतना मजबूत बना देता है कि वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन आसानी से शरीर में एंट्री ही नहीं ले पाते. विटामिन ए आंखों के लिए, बी सीरीज़ ब्रेन हेल्थ और ब्लड के लिए ज़रूरी हैं, जबकि विटामिन के हड्डियों को मजबूत करता है और ब्लड क्लॉटिंग सिस्टम को दुरुस्त रखता है.

दिल और कोलेस्ट्रॉल का रखता है ध्यान

रिसर्च में पाया गया कि केल का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को घटा देता है. जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो लिवर उसे तेजी से बाइल एसिड में बदलकर डाइजेस्टिव सिस्टम के ज़रिए बाहर कर देता है. इससे कुल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है जो दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है.

आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद

केल में विटामिन ए और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बढ़ती उम्र में आंखों में आने वाली समस्याओं से बचाव करते हैं। लगातार केल खाने पर आंखों की रोशनी बेहतर बनी रहती है.

स्किन को जवान और ज्वाइंट को बनाता है मजबूत

केल में एंटी-एजिंग गुण होता है. केल में मौजूद विटामिन सी कोलेजन प्रोडक्शन कोबढ़ाता है, जिससे स्किन में चमक और सॉफ्टनेस आती है. इससे चेहरे पर उम्र का असर कम दिखता है. विटामिन के कैल्शियम को हड्डियों में बांध कर रखता है, जिसकी वजह से हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत बनती हैं. केल में ऐसे कंपाउंड भी हैं जो कैंसर सेल्स के फैलाव को रोक देते हैं.

केल को कैसे खाएं

केल को कई तरह से सेवन किया जा सकता है. केल से इसकी सब्जी या साग बना सकते हैं. इसे सलाद, सूप या स्मूदी में डाल सकते हैं. गार्निश के तौर पर केल के ताजे पत्ते इस्तेमाल कर सकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-kale-seasonal-leafy-green-vegetable-saag-in-november-packed-with-vitamins-health-benefits-make-heart-and-kidneys-stronger-ws-n-9888455.html

Hot this week

Topics

Exit mobile version