Last Updated:
अगर आप भी मिर्जापुर या सोनभद्र में घूमने की जगह खोज रहे हैं तो सही पते पर हैं. यूपी के ये जिले पिकनिक स्पॉट बनते जा रहे हैं. Bharat.one से बात करते हुए सोनभद्र निवासी गाइड अरविंद दुबे कहते हैं कि यहां आपको अबाडी में गोवा वाली फीलिंग मिलेगी. मुक्काफॉल में नेचर से सीधा कनेक्शन. सोनभद्र के दो और मिर्जापुर में तीन ऐसी लोकेशन हैं, जहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. घूमने के लिए ये बेस्ट जगहें हैं. अगर यहां आने का प्लान बना ही लिया है तो तो इन पांच स्थानों पर घूमना बिल्कुल मिस न करें.
अगर आप भी मिर्जापुर या सोनभद्र में घूमने की जगह खोज रहे हैं तो आप सही जगह आए हैं. यहां पर कुछ ऐसे पिकनिक स्पॉट हैं, जहां घूमने के बाद आप भी इनके मुरीद हो जाएंगे और इनकी खूबसूरती पर वाह-वाह करेंगे. ये पांच स्थल घूमने के लिए बेहद खास है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. अगर यहां आ रहे हैं तो इन पांच स्थानों पर घूमना मिस न करें.
सोनभद्र में मिनी गोवा के नाम से मशहूर आबाडी घूमने के लिए बेस्ट लोकेशन है. यह सोन नदी के किनारे मौजूद है. पहाड़ों के बीच से पानी जाता है और दोनों तरफ प्रकृति की सुंदरता है. यहां घूमने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. रेतीली जमीन पर चेयर लगाने पर बीच चेयर वाली फिलिंग आती है. यह जगह सोनभद्र जिला मुख्यालय से 53 किलोमीटर दूर है. परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट लोकेशन है.
सोनभद्र जिले में दूसरी बेस्ट लोकेशन मुक्का फॉल है. यूं कह लीजिए कि यह प्रकृति की सुंदरता का मुख है. यहां का नजारा अतिदिव्य है. घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. यह बीच जंगल में है. मोबाइल नेटवर्क से दूर प्राकृतिक सुंदरता का सीधा कनेक्शन मिलेगा, जिससे दिमाग रिफ्रेश हो जाएगा और शरीर एनर्जेटिक महसूस करेगा.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
मिर्जापुर जिले में घूमने के लिए टांडाफाल उपयुक्त है. यहां पर सुरक्षा और सुविधा दोनों है. पहाड़ों से गिरता पानी मंत्रमुग्ध करने की पहली निशानी है. नजारा बेहद खास होता है. ऐसे में विंध्याचल मंदिर भी आ रहे हैं तो 8 किलोमीटर पर स्थित इस वाटरफॉल पर घूम सकते हैं. बेस्ट डेस्टिनेशन है. फैमिली या दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकते हैं.
वाराणसी से सबसे नजदीक लखनिया दरी घूमने के लिए खास स्थान है. यहां पर आकर पहाड़ों में लिट्टी और चोखा एंजॉय कर सकते हैं. यह भी बेहद खास स्थान है. यहां पर घूमने के लिए विदेशों से लोग आते हैं. हाइवे पर लॉन्ग ड्राइव, पहाड़ों पर रंग-बिरंगे पेड़ों का नजारा और पानी की मंत्रमुग्ध करती आवाज आपके दिलों को छू लेंगी.
गाइड अरविंद दुबे बताते हैं कि मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर से नजदीक में दूसरा वाटरफॉल खड़ंजाफॉल है. यहां पर स्नान करने के लिए चट्टान है. वयस्कों के डूबने का अंदेशा कम रहेगा. ये जगह भी आपके लिए बेस्ट है. यहां पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ आ सकते हैं. बेस्ट लोकेशन है. एक बार आएंगे, दिल खुश हो जाएगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-picnic-spot-abadi-mukka-falls-lakhaniya-dari-kharanja-tanda-local18-10240670.html
