Last Updated:
सेल्फ केयर Sunday एक नया ट्रेंड है जिसमें हर रविवार 2 घंटे खुद के लिए निकालना होता है. यह मेट्रो शहरों में युवाओं और महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है. इससे मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ता है.

आजकल सेल्फ केयर Sunday हो रहा ट्रेंड.
हाइलाइट्स
- सेल्फ केयर Sunday मेट्रो शहरों में लोकप्रिय हो रहा है.
- हर रविवार 2 घंटे खुद के लिए निकालें.
- मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ता है.
भागती-दौड़ती जिंदगी में हम सबसे ज्यादा किसी को नजरअंदाज करते हैं, तो वो हैं-हम खुद. ऑफिस, घर, सोशल लाइफ, रिश्ते न जानें कितनी चीजों के लिए वक्त निकाल लेते हैं, मगर खुद के लिए नहीं. ऐसे में अब एक नया ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है-“सेल्फ केयर Sunday.” इसका मतलब है हर रविवार कम से कम 2 घंटे सिर्फ अपने लिए निकालना. इस दौरान न कोई फोन और न सोशल मीडिया. बस खुद के साथ वक्त बिताना. अगर आपके लाइफस्टाइल का हिस्सा ये बनेगा तो आपको खुद में काफी चेंज दिखाई देगा. आइए जानते हैं इसके फायदे…
सेल्फ केयर Sunday का मकसद ये है कि हम हफ्ते भर की थकान को उतारें, खुद को फिर से रीचार्ज करें और मानसिक शांति पाएं. यह ट्रेंड खासतौर पर मेट्रो शहरों में काम करने वाले युवाओं और महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है. अगर आप कॉरपोरेट में हैं तो जरूर इसे फॉलो करें.
क्या कर सकते हैं इन 2 घंटों में?
सेल्फ केयर किसी भी फिक्स रूटीन का नाम नहीं है. यह पूरी तरह से आपके मूड और पसंद पर निर्भर करता है. लेकिन कुछ बेहतरीन ऑप्शन हैं जो इस समय को खास बना सकते हैं. जैसे- स्किनकेयर रिचुअल- फेस मास्क लगाना, स्क्रब करना या हेयर ऑयलिंग करना, जो आपको रिलैक्स करे. इसके अलावा साइलेंट टाइम भी हो सकता है, जिसमें आप एक किताब पढ़ सकते हैं. कोई हल्का म्यूजिक सुन सकते हैं और आंख बंद करके ध्यान लगा सकते हैं. ध्यान रहे मोबाइल फोन, लैपटॉप और टीवी से दूरी बनाना जरूरी है ताकि मन शांत हो. इसके अलावा आप अपनी डायरी में हफ्ते की अच्छी-बुरी बातें लिख सकते हैं, दिनभर आप क्या करना चाहते हैं या आप कैसा फील कर रहे हैं. ऐसा करने से आपका दिमाग हल्का होगा. सोलफुल वॉक या योगा भी इसमें शामिल कर सकते हैं. इससे शरीर भी एक्टिव रहेगा और मन भी शांत.
क्यों जरूरी है ये रूटीन?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब हम खुद के लिए समय निकालते हैं, तो हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है, स्ट्रेस कम होता है और हमें जिंदगी की छोटी-छोटी चीजों में खुशी मिलती है. सेल्फ केयर Sunday दरअसल एक छोटी-सी प्रैक्टिस है जो आपकी मेंटल हेल्थ, इमोशनल बैलेंस और ओवरऑल वेलनेस में बड़ा बदलाव ला सकती है. ऐसा करने से आपके अंदर शांत रहने का बदलाव दिखेगा. आप कभी चिड़चिड़ा नहीं महसुस करेंगे.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-why-self-care-sunday-trends-viral-for-being-healthy-take-2-hours-for-yourself-know-its-benefits-9156323.html
