Home Lifestyle Health Skin care tips: सर्दियों की स्‍किन केयर रूटीन में करें बदलाव, अपनाएं...

Skin care tips: सर्दियों की स्‍किन केयर रूटीन में करें बदलाव, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा; चमक जाएगा आपका मुखड़ा – Uttar Pradesh News

0
0


Last Updated:

Winter Skin Care Tips: सर्दियों का मौसम जहां ठंडी हवाओं और गुलाबी धूप का एहसास कराती है, वहीं यह त्वचा के लिए कई समस्याएं भी लेकर आता है. इस मौसम में त्वचा रूखी, बेजान और फटी-फटी सी नजर आने लगती है. खासतौर पर चेहरे की चमक कम हो जाती है. ऐसे में अगर घरेलू नुस्खों को अपनाया जाए, तो त्वचा को प्राकृतिक नमी और चमक मिल सकती है. आगे जानिए…

दूध और शहद दोनों ही त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. दूध त्वचा को पोषण देता है, जबकि शहद प्राकृतिक मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है. एक चम्मच कच्चे दूध में आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. इससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है.

बलिया की फेमस आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, सर्दियों में त्वचा की रूखापन दूर करने के लिए घी या नारियल तेल की हल्की मालिश बहुत कारगर है. रात को सोने से पहले चेहरे पर कुछ बूंदें लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. इससे त्वचा को गहराई से नमी मिलती है और सुबह चेहरा खिला-खिला नजर आता है.

बेसन और दही का फेस पैक सर्दियों में त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है. दो चम्मच बेसन में एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं. सूखने पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें. यह त्वचा से डेड स्किन हटाकर नेचुरल ग्लो लाता है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

डॉ. वंदना तिवारी ने आगे बताया कि, एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ नमी भी बनाए रखता है. रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा की ड्राइनेस कम होती है और दाग-धब्बे भी हल्के पड़ते हैं.

सर्दियों में प्यास कम लगती है, लेकिन त्वचा की चमक के लिए पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है. इसके साथ ही हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स और विटामिन-ई युक्त आहार को डाइट में शामिल जरूर करें.

इन घरेलू नुस्खों को नियमित रूप से अपनाकर आप सर्दियों में भी अपने चेहरे की प्राकृतिक चमक बरकरार रख सकते हैं. महंगे कॉस्मेटिक्स की बजाय देसी उपाय अपनाएं और साथ ही स्वस्थ, मुलायम और चमकदार त्वचा भी पाएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों की स्‍किन केयर रूटीन में करें बदलाव, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/fashion-winter-skin-care-tips-home-remedy-diet-fruits-and-vegetables-for-healthy-skin-local18-9992224.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version