Last Updated:
Pet Phulne Pe Kya Karein: गर्मी के मौसम में ब्लोटिंग की समस्या आम हो जाती है, जिससे पेट फूलने और असहजता का सामना करना पड़ता है. यह आमतौर पर गैस, पाचन में गड़बड़ी, अधिक नमक या शुगर सेवन, और पानी की कमी के कारण ह…और पढ़ें
Bloating
हाइलाइट्स
- गर्मी में ब्लोटिंग आम समस्या है.
- पानी की कमी और गलत खानपान से ब्लोटिंग होती है.
- हल्का आहार और पर्याप्त पानी पीने से बचाव करें.
जमशेदपुर. गर्मी का मौसम आते ही शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, जिनमें पेट दर्द, उल्टी, गैस, डिहाइड्रेशन और ब्लोटिंग सबसे आम हैं. ब्लोटिंग यानी पेट फूलना, एक ऐसी समस्या है, जिससे ज्यादातर लोग गर्मी में परेशान रहते हैं.
ब्लोटिंग क्या है?
प्रोफेशनल डाइटिशियन बिवा रंजन के अनुसार, ब्लोटिंग एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पेट भारी और फूला हुआ महसूस होता है. यह आमतौर पर अत्यधिक गैस बनने या पाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी के कारण होता है. ब्लोटिंग से व्यक्ति को असहजता और बेचैनी महसूस होती है, जिससे रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो सकते हैं,
ब्लोटिंग के मुख्य कारण
डाइटिशियन बिवा रंजन के अनुसार, ब्लोटिंग के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख कारण ये हैं:
1. गलत खानपान: ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और जंक फूड खाने से पेट में गैस बनती है, जिससे ब्लोटिंग हो सकती है.
2. पानी की कमी: गर्मी के दिनों में पानी कम पीने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है.
3. जल्दी-जल्दी खाना: भोजन को अच्छे से चबाए बिना खाने से पेट में अधिक हवा चली जाती है, जिससे पेट फूलने लगता है.
4. अत्यधिक नमक और शुगर: ज्यादा नमक और शुगर लेने से शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिससे सूजन और ब्लोटिंग होती है.
5. गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थ: राजमा, छोले, गोभी, मूली, कोल्ड ड्रिंक्स और डेयरी प्रोडक्ट्स ब्लोटिंग को बढ़ा सकते हैं.
6. तनाव और नींद की कमी: अधिक तनाव लेने और कम नींद लेने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे गैस और ब्लोटिंग की समस्या होती है.
ब्लोटिंग से बचाव के उपाय
अगर आप ब्लोटिंग से बचना चाहते हैं, तो अपनी दिनचर्या और खानपान में कुछ बदलाव करने की जरूरत है.
1. हल्का और संतुलित आहार लें – खाने में हरी सब्जियां, फल, दही, छाछ और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें.
2. पर्याप्त पानी पिएं – दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। नारियल पानी और नींबू पानी भी फायदेमंद हो सकता है.
3. धीरे-धीरे और चबाकर खाएं – जल्दबाजी में खाना न खाएं, इससे पाचन सही रहेगा और ब्लोटिंग की समस्या कम होगी.
4. प्रोबायोटिक्स लें – दही और छाछ जैसे प्रोबायोटिक्स का सेवन करने से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं.
5. नमक और शुगर की मात्रा कम करें – अधिक नमक और चीनी लेने से बचें, क्योंकि यह शरीर में पानी रोक सकता है जिससे सूजन और ब्लोटिंग हो सकती है.
6. गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थों से बचें – कोल्ड ड्रिंक्स, तली-भुनी चीजें और ज्यादा मसालेदार भोजन से दूरी बनाएं.
7. हल्का व्यायाम करें – योग, वॉकिंग और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और ब्लोटिंग की समस्या कम होती है.
गर्मी में ब्लोटिंग की समस्या आम है, लेकिन सही खानपान और अच्छी जीवनशैली अपनाकर इसे दूर किया जा सकता है. अगर ब्लोटिंग बार-बार हो रही है या लंबे समय तक बनी रहती है तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें.
Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand
March 19, 2025, 18:32 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-stomach-bloating-symptoms-and-preventive-measures-know-pet-phoolne-par-kya-kare-local18-9113225.html
