Home Lifestyle Health Was Dharmendra Vegetarian or Non-Vegetarian Farm Diet his favourite food tinda:धर्मेंद्र की...

Was Dharmendra Vegetarian or Non-Vegetarian Farm Diet his favourite food tinda:धर्मेंद्र की फिटनेस का राज: जानें उनकी डाइट और देसी रूटीन

0
6


Last Updated:

धर्मेंद्र अपने फार्महाउस वाली सादी और प्राकृतिक जीवनशैली के लिए हमेशा जाने जाते थे. शहर की भागदौड़ से दूर, वह ज्यादातर समय खेतों के बीच बिताते थे, जहां वे खुद ऑर्गेनिक तरीके से सब्जियां उगाते थे.देओल परिवार की पसंदीदा देसी सब्जियां- खासकर टिंडा और लौकी उनकी डाइट का मुख्य हिस्सा थीं. धर्मेंद्र मानते थे कि हरी, हल्की और घर की उगी सब्जियां शरीर को भीतर से मजबूत बनाती हैं.

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र हमेशा अपने सादगी भरे जीवन, देसी खाने और फिट लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते रहे हैं. उम्र के आखिरी पड़ाव तक उन्होंने जिस तरह से प्राकृतिक तरीके से अपनी सेहत का ख्याल रखा, वह आज की जेनरेशन के लिए भी एक बड़ी सीख है. धर्मेंद्र ना सिर्फ खान-पान के मामले में बेहद सरल थे, बल्कि उनका अधिकतर वक्त मुंबई के आलीशान घर के बजाय अपने फार्महाउस में गुजरता था. यहीं वह प्रकृति के बीच रहते, मिट्टी से जुड़ते और ऑर्गेनिक सब्जियां उगाते थे.

धर्मेंद्र को फार्महाउस की प्राकृतिक हवा, मिट्टी की खुशबू और देसी जीवनशैली बेहद पसंद थी. यहीं वे टमाटर, लौकी, भिंडी और खास तौर पर टिंडा खुद उगाते थे. खेतों की देखरेख, गाय-भैंस की सेवा और बगीचे की हरियाली ही उनकी दिनचर्या का हिस्सा थी. उनका मानना था कि इंसान जितना नेचर के पास रहता है, उतना स्वस्थ और खुश रहता है. यही वजह थी कि वे शहर की भागदौड़ से दूर अपनी ही दुनिया में ज्यादा रहते थे. धर्मेंद्र पालतू जानवरों की देखभाल भी बड़ी शिद्दत से करते थे. उनके फार्महाउस में गाय और भैंस का ताजा दूध, शुद्ध देशी घी और फार्म से मिली सब्जियां मिलाकर उनकी डाइट बिल्कुल देसी रहती थी.

शाकाहारी या मांसाहारी? धर्मेंद्र क्या खाते थे?
बहुत से लोग अक्सर यह जानना चाहते हैं कि धर्मेंद्र शाकाहारी थे या मांसाहारी? दरअसल, धर्मेंद्र मिक्स डाइट लेते थे, लेकिन उनकी पसंद हमेशा हरी सब्जियों के इर्द-गिर्द ही रहती थी। वे टिंडे की सब्जी के बेहद शौकीन थे और मानते थे कि यह उनकी सेहत और एनर्जी के लिए बेस्ट है. खुद धर्मेंद्र ने कई बार कहा था कि हरी सब्जियां शरीर को हल्का, एक्टिव और बीमारी से दूर रखती हैं. उनके बेटे सनी देओल ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि देओल परिवार की सबसे पसंदीदा सब्जी लौकी और टिंडे हैं. पूरी फैमिली बचपन से ही इसमें पली है और इसी वजह से सभी काफी फिट, मजबूत और एक्टिव रहते हैं.

टिंडा खाने के फायदे
टिंडा में फाइबर, विटामिन C, मिनरल्स और हाई वाटर कंटेंट भरपूर मिलता है. इससे पेट हल्का रहता है, पाचन बेहतर होता है और शरीर में गर्मी नहीं बनती. टिंडा वजन नियंत्रण, हाई BP कंट्रोल, और डिटॉक्स में मदद करता है. यह एक ऐसी सब्जी है जिसे रोजाना खाने से शरीर में सूजन नहीं होती और व्यक्ति एनर्जेटिक महसूस करता है. धर्मेंद्र इसे हेल्थ का ‘सीक्रेट मंत्र’ मानते थे.

धर्मेंद्र का फिटनेस रूटीन
89 साल की उम्र में एक्टिव रहने की वजह उनका सख्त फिटनेस रूटीन था. वे साइक्लिंग करते थे, धर्मेंद्र अपनी इस एक्सरसाइज को कभी मिस नहीं करते थे. इससे उनकी बॉडी एक्टिव, मसल्स मजबूत और जोड़ों में लचीलापन बना रहता था. उन्हें स्विमिंग का भी बड़ा शौक था. जब भी मौका मिलता, वे स्विमिंग जरूर करते थे. स्विमिंग को वे बेस्ट फुल-बॉडी वर्कआउट मानते थे, जिससे फेफड़े, दिल और मसल्स सभी मजबूत रहते हैं.

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

धर्मेंद्र देओल शाकाहारी थे या मांसाहारी? फार्महाउस में उगाते थे ये वाली सब्जी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-was-dharmendra-vegetarian-or-non-vegetarian-farm-diet-his-favourite-food-tinda-know-health-benefits-that-kept-him-fit-till-age-89-ws-kl-9888753.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version