Home Lifestyle Health Which mask is good to wear in air pollution: सांसों को महफूज...

Which mask is good to wear in air pollution: सांसों को महफूज रखने के लिए कौन सा मास्क है बेस्ट?

0
1


दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों का इन दिनों वायु प्रदूषण से बुरा हाल है. खबरों के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लेवल 450 के पार पहुंच चुका है, जो बेहद ही खतरनाक स्तर है. 450 एक्यूआई लेवल अत्यंत गंभीर श्रेणी में आता है. लगातार प्रदूषण का कहर बढ़ता ही जा रहा है. लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो रहा है. खुलकर सांस भी नहीं ले पा रहे हैं. जिसे देखो उसकी खांस-खांस कर हालत खराब है. सीने में जलन, आंखों, गले में जलन की समस्या हो रही है. एक्सपर्ट के अनुसार, प्रदूषण का ये स्तर 10 से 15 सिगरेट पीने के बराबर है. वहीं, गाजियाबाद का AQI लेवल भी बहुत हाई है. यहां का एक्यूआई 510 दर्ज किया गया है.

बढ़ते वायु प्रदूषण का सेहत पर असर
एक्सपर्ट के अनुसार, वायु प्रदूषण फेफड़ों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकता है. फेफड़ों की कार्य क्षमता प्रभावित होती है. आपका फेफड़ा कमजोर हो सकता है. इससे हार्ट डिजीज का जोखिम भी बढ़ता है. यदि आप लगातार इस प्रदूषित हवा के संपर्क में रहते हैं तो आपको अस्थमा, कैंसर, क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं. जिन लोगों को पहले से ही अस्थमा, फेफड़ों की बीमारी, सांस संबंधित रोग है, वे घर से बाहर निकलने की गलती बिल्कुल भी न करें.

AQI लेवल गुड और बैड क्या है?

0-50- (गुड)- बहुत कम या कोई जोखिम नहीं, मास्क की पहनने की जरूरत नहीं होती.
51–100- (मॉडरेट)- संवेदनशील व्यक्तियों के लिए मॉडरेट रिस्क, संवेदनशील लोग लंबे समय तक बाहर मेहनत वाला काम करने से बचें.
101–150- (संवेदनशील लोगों के लिए अस्वस्थ)- ऐसे लोग देर तक बाहर रहने से बचें.
151–200- (अनहेल्दी)- सभी की सेहत के लिए हानिकारक, मास्क पहनें. संवेदनशील लोग लंबे समय तक बाहर मेहनत से बचें. नॉर्मल लोग भी कम बाहर घूमें.
201–300- (अधिक अनहेल्दी)- पूरी आबादी के लिए स्वास्थ्य चेतावनी, मास्क पहनें. सक्रिय बच्चों और श्वसन समस्याओं वाले वयस्कों को बाहर बिल्कुल नहीं निकलना चाहिए.
301+ (खतरनाक)- सभी के लिए गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव, मास्क जरूर पहनें, जरूरत नहीं तो बाहर न निकलें, हर कोई इससे प्रभावित हो सकता है. यह हेल्थ के लिए एक एमरजेंसी कंडीशन है.

AQI लेवल गुड और बैड को दर्शाने के लिए कलर
0-50- हरा रंग
51-100- पीला रंग
101-150- नारंगी रंग
151-200- लाल रंग
201-300- बैंगनी रंग
300+- मैरून रंग

कौन सा मास्क पहनना है फायदेमंद
कोविड-19 के समय कंडीशन इतनी भयावह थी कि हर कोई मास्क से खुद को प्रोटेक्ट करता था. मास्क पहनना अनिवार्य था उन दिनों. आज भी जिस खतरनाक स्तर पर वायु प्रदूषण पहुंच चुका है, हवा की क्वालिटी बदतर हो गई है, ऐसी स्थिति में मास्क पहनने की सलाह एक बार फिर से एक्सपर्ट दे रहें. दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक लेवल पर पहुंच चुका है. लेकिन, लोग भी मजबूर हैं. उन्हें घर चलाने के लिए घर से बाहर निकलना ही पड़ता है. ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए किस क्वालिटी का मास्क पहनना चाहिए, ये जानना जरूरी है. लोकल क्वालिटी के सस्ते मास्क, सर्जिकल और कपड़े के मास्क वायु प्रदूषण से पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते हैं. ये पीएम2.5 जैसे हानिकारक कण और एरोसोल को रोकने में सक्षम नहीं होते.

प्रदूषण फ़िल्ट्रेशन मास्क

कई प्रोटेक्टिव फेस मास्क N90, N95 या N99 रेटिंग के साथ आते हैं. ये नंबर बताते हैं कि यह मास्क कितने बारीक कणों (0.3 माइक्रॉन तक छोटे) को रोक सकते हैं. एक N95 मास्क लगभग 95% बारीक कणों को रोकता है. N90 लगभग 90% को. अगर आप हवा में मौजूद प्रदूषण वाले कणों या संक्रामक कणों से बचना चाहते हैं, तो KN95, FFP2 या N95 मास्क सबसे बेहतर विकल्प हैं. किसी भी मास्क की असली प्रभावशीलता उसके फिट पर निर्भर करती है यानी मास्क सही से फिट होना जरूरी है. एक अच्छी सील सांस लेते समय मास्क को चेहरे से अच्छी तरह चिपका कर रखती है, जिससे बाहर की हवा अंदर न घुस पाए.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-what-is-good-and-bad-aqi-level-delhi-ncr-air-pollution-dangerous-level-which-mask-is-good-to-wear-to-protect-your-lungs-heart-ws-n-9887183.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version