Home Uncategorized shiv ji ko prasan karne ka upay। शिव जी को प्रसन्न करने...

shiv ji ko prasan karne ka upay। शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय

0
1


Last Updated:

Shiv Ji Ko Prasan Kaise Kare: भगवान शिव को भोलेनाथ कहा जाता है, क्योंकि वे अपने भक्तों की सच्ची भावना से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. हिन्दू धर्म में शिव जी को दुख हरने वाला, संकट दूर करने वाला और जीवन में संतुलन देने वाला देव माना गया है. कहा जाता है कि जिस पर शिव की कृपा हो जाए, उसके जीवन में बड़े से बड़ा संकट भी टिक नहीं पाता. घर की परेशानियां हों, शादी में रुकावट हो, धन की कमी हो या मन अशांत रहता हो-भोलेनाथ अपने भक्तों की हर पुकार सुनते हैं. उन्हें दिखावे से ज्यादा साफ मन और सच्ची श्रद्धा पसंद है. वैसे तो हर दिन शिव जी की पूजा की जा सकती है, लेकिन सोमवार का दिन उनके लिए खास माना जाता है. अगर आप भी शिव जी की कृपा पाना चाहते हैं और जीवन की परेशानियों से राहत चाहते हैं, तो नीचे दिए गए ये 8 आसान उपाय आपके लिए बहुत मददगार हो सकते हैं.

1. घर में सुख-शांति और खुशहाली के लिए उपाय अगर घर में कलह रहती है या मन हमेशा अशांत रहता है, तो हर सोमवार शिव जी को घी, शक्कर और गेहूं के आटे से बना भोग चढ़ाएं. पूजा के बाद शिव जी और माता पार्वती की आरती जरूर करें. इस उपाय से घर का माहौल शांत होता है और खुशहाली बनी रहती है.

2. मनचाहा वर पाने का उपाय जो महिलाएं अच्छे जीवनसाथी की कामना रखती हैं, वे 16 सोमवार का व्रत रखें. हर सोमवार माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें. पूरी श्रद्धा से पूजा करने पर शिव-पार्वती जल्दी प्रसन्न होते हैं.

3. आर्थिक परेशानी से राहत के लिए मेहनत करने के बाद भी अगर पैसा हाथ में नहीं टिकता, तो सोमवार को शिव मंदिर जाकर शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें. नियमित पाठ से धन से जुड़ी दिक्कतें धीरे-धीरे कम होने लगती हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

4. पति की लंबी उम्र के लिए उपाय सुहागिन महिलाएं सोमवार का व्रत रखें और पूजा के समय माता पार्वती को सिंदूर चढ़ाएं. व्रत कथा जरूर सुनें. इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है.

5. चंद्र दोष कम करने का उपाय अगर कुंडली में चंद्र कमजोर है, तो शिव जी की पूजा करें. सफेद कपड़े अर्पित करें और चंदन का तिलक लगाएं. इससे मन की बेचैनी भी कम होती है.

6. धन-संपदा पाने का उपाय शिव रक्षा स्तोत्र का नियमित पाठ करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं. इससे धन की कमी, कर्ज और तंगी जैसी परेशानी धीरे-धीरे दूर होने लगती है. धन आवक के रास्ते खुलने लगते हैं.

7. गंभीर बीमारी से राहत के लिए महामृत्युंजय मंत्र का रोज जाप करने से शिव जी की विशेष कृपा मिलती है. यह उपाय लंबे समय से चली आ रही बीमारी में भी राहत देता है. मान्यता है कि इस उपाय से अकाल मृत्यु को भी टाला जा सकता है.

8. दांपत्य जीवन को मधुर बनाने के लिए पति-पत्नी सोमवार को साथ में शिव जी और माता गौरी की पूजा करें. शिव जी को सफेद वस्त्र और माता पार्वती को 16 श्रृंगार अर्पित करें. रिश्ते में मिठास बढ़ती है. इन उपायों को आप पूरी निष्ठा और भरोसे के साथ करें, कुछ ही दिनों में आपको असर अपने आप दिखाई देने लगेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

कम प्रयास में बड़ी कृपा चाहिए, तो अपनाएं शिव जी को खुश करने के ये 8 सरल नियम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version