Home Lifestyle Health X-Ray हो या CT स्कैन, यहां 80 से अधिक प्रकार की जांच...

X-Ray हो या CT स्कैन, यहां 80 से अधिक प्रकार की जांच निःशुल्क; जरूरतमंदों को मिल रहा लाभ

0
8


राजनांदगांवः राजनांदगांव बसंतपुर जिला अस्पताल में हमर लैब में लगभग 80 से अधिक प्रकार के ब्लड टेस्ट हो रहे हैं. वह भी ज्यादातर जांच निशुल्क हैं, जिसे जरूरतमंदों को इनका लाभ मिल रहा है. इसके साथ ही जिस जांच के पैसे लिए जा रहे हैं. उसमें भी ₹50 से कम दामों में जांच हमर लैब के माध्यम से हो रही है, जिससे लोगों को काफी फायदा हो रहा है. गरीब तबके के और जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल रहा है, प्राइवेट लैब में जाकर 400 से ₹1200 में होने वाली जांच निशुल्क और ₹50 से कम दाम में की जा रही है.

राजनांदगांव के जिला अस्पताल में हमर लैब की स्थापना की गई है. जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर यू.के. चंद्रवंशी ने Local18 को बताया कि यहां कुल 114 प्रकार की जांच की सुविधा है, लेकिन वर्तमान में 70 से 80 प्रकार की जांचें हो रही हैं, जिनमें से ज्यादातर निःशुल्क हैं. उन्होंने कहा कि कुछ जांचों के लिए सामान्य शुल्क लिया जाता है, जैसे एक्स-रे और सीटी स्कैन, जिनमें भी बेहद कम दरें निर्धारित हैं. पैथोलॉजी में अधिकांश जांच निःशुल्क की जाती हैं. हमर लैब में लिवर इन्फेक्शन टेस्ट, रिनल फंक्शन टेस्ट, सीबीसी और अन्य महत्वपूर्ण जांचें की जा रही हैं.

जरूरतमंद लोगों को लाभ
राजनांदगांव जिले के दूर क्षेत्रों से पहुंचने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों को इसकी सुविधा मिल रही है और लोग जिला अस्पताल पहुंचकर हमर लैब के माध्यम से निशुल्क जांच कर रहे हैं. जहां विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध है. जरूरतमंद और गरीब लोगों को इसका पूरा लाभ मिल रहा है.

अन्य प्रकार की भी जांचें
हमर लैब के माध्यम से ब्लड ग्रुप, डायबिटीज, लीवर, यूरिन हेपेटाइटिस ए,सीबीसी और विभिन्न प्रकार की जांच की जा रही है. वर्तमान में 80 से अधिक प्रकार की जांच हमर लैब के माध्यम से लोगों को उपलब्ध हो रही है और इसका लाभ राजनांदगांव के लोगों को मिल रहा है, जरूरतमंद और गरीब और माध्यम के लोग यहां पहुंचकर अपनी जांच करा रहे हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-how-much-will-x-ray-cost-and-ct-scan-free-test-in-hamar-lab-80-facilities-available-out-of-114-local18-8701918.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version