Home Travel घने कोहरे में निखरी कोटा की खूबसूरती, सैलानी बोले- नैनीताल जैसा एहसास...

घने कोहरे में निखरी कोटा की खूबसूरती, सैलानी बोले- नैनीताल जैसा एहसास कर रहा शहर का सेवन वंडर पार्क 

0
1


कोटा. राजस्थान का कोटा पिछले कई दिनों से घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आ रहा है. ठंडे और सुहावने मौसम के बीच शहर में पर्यटकों की खास रौनक देखने को मिल रही है. कोहरे की हल्की चादर में लिपटा कोटा और भी खूबसूरत नजर आ रहा है. इसी माहौल के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों से आए पर्यटक कोटा के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घूमते और शहर को एक्सप्लोर करते आसानी से दिखाई दे जाते है.

कोटा के सेवन वंडर पार्क में लोगों की आवाजाही शुरू है. परिवार, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में पार्क में पहुंच रहे हैं और विश्व के सात अजूबों की प्रतिकृतियों को नजदीक से देखकर आनंद ले रहे हैं. कोहरे के बीच पार्क की सुंदरता और भी आकर्षक नजर आती है पर्यटक यहां फोटो खिंचवाते और घूमते हुए नजर आ जाएंगे.

कोटा बेहद सुंदर और शांत शहर है

Bharat.one की टीम ने इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटकों से बातचीत की. पर्यटकों ने कोटा को लेकर अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि कोटा बेहद सुंदर और शांत शहर है. यहां के पार्क, तालाब और पर्यटन स्थल काफी अच्छे तरीके से विकसित किए गए हैं. कई पर्यटकों ने कहा कि उन्होंने पहले कोटा को केवल शिक्षा के हब के रूप में जाना था, लेकिन यहां आकर उन्हें पर्यटन के लिहाज से भी शहर काफी पसंद आया.

कोटा का सेवन वंडर पार्क वाकई अद्भुत है

अलवर से आए कुछ पर्यटकों ने बताया कि कोटा का सेवन वंडर पार्क वाकई अद्भुत है. यहां एक ही स्थान पर देश-दुनिया की प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरों की झलक मिलती है. पार्क की साफ-सफाई और रखरखाव की भी उन्होंने तारीफ की. उनका कहना था कि यह स्थान बच्चों और परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतरीन है. वहीं उत्तराखंड से आई एक महिला पर्यटक ने कहा कि सर्दियों में कोटा का मौसम उन्हें नैनीताल जैसा एहसास करा रहा है. ठंड, कोहरा और शांत वातावरण मिलकर यहां घूमने का अनुभव और भी खास बना देते हैं. उन्होंने कहा कि कोटा में ठंड के मौसम में पर्यटन का अलग ही आनंद है.

किशोर सागर तालाब में बोटिंग का ले सकते हैं मजा

कोहरे के बीच पर्यटकों ने किशोर सागर तालाब में बोटिंग का भी जमकर आनंद लिया. धुंध से ढके तालाब में बोटिंग करते हुए पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य को निहारते नजर आए. ठंडी हवा और शांत माहौल ने बोटिंग के अनुभव को और भी यादगार बना दिया. बोटिंग के बाद कई पर्यटक किशोर सागर स्थित जल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन किए और परिसर में घूमकर समय बिताया.

पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है कोटा

पर्यटकों ने बताया कि कोटा की स्वच्छता, हरियाली और विकसित पर्यटन स्थल उन्हें काफी पसंद आए. रविवार के दिन कोटा के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रही भीड़ यह संकेत देती है कि सर्दियों के मौसम में कोटा देश के पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. कोटा अब केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-kota-winter-tourism-fog-weather-seven-wonders-park-kishore-sagar-boatting-local18-10032538.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version