Home Travel दिल्ली एयरपोर्ट यूडीएफ चार्जेज में वृद्धि, हवाई यात्रा होगी महंगी

दिल्ली एयरपोर्ट यूडीएफ चार्जेज में वृद्धि, हवाई यात्रा होगी महंगी

0
7


Last Updated:

Delhi Airport UDF: अब दिल्‍ली एयरपोर्ट से हवाई सफर पर जाना थोड़ा महंगा होने वाला है. एयरपोर्ट की संचालक संस्‍था डायल ने पीक और नॉन पीक आवर्स के आधार पर यूडीएफ तय करने का प्रस्‍ताव ऐरा को दिया है.

Delhi Airport: हर शहर की फ्लाइट के होंगे 2 किराए, कैसे मिलेगी सस्ती एयर टिकट

हाइलाइट्स

  • दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई सफर महंगा हो सकता है.
  • पीक और नॉन पीक आवर्स के हिसाब से यूडीएफ तय होगा.
  • इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर भी यूडीएफ की नई दरें प्रस्तावित.

Airport News: दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट से हवाई यात्रा पर जाने व आने वाले पैसेंजर्स की मुश्किलें थोड़ा बढ़ने वाली हैं. दिल्‍ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) की चली तो आने वाले समय में आईजीआई एयरपोर्ट से हवाई सफर 5 से 10 फीसदी तक महंगा हो सकता है.

दरअसल, डायल ने यूडीएफ में बढ़ोत्‍तरी को लेकर एक प्रस्‍ताव एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) को भेजा है. ऐरा डायल के इस प्रस्‍ताव को स्‍वीकार कर लेती है तो दिल्‍ली एयरपोर्ट से आवागामन करने वाले यात्रियों को अतिरिक्‍त फीस का भुगतान करना होगा, जिसका सीधा असर एयर फेयर में होगा.

आवर्स के हिसाब से तय होगी फीस
आपको यह भी बता दें कि ऐरा ने डायल का प्रस्‍ताव स्‍वीकार किया तो दिल्‍ली एयरपोर्ट से डोमेस्टिक पैसेंजर को पीक आवर्स और नॉन पीक आवर्स के हिसाब से अलग-अलग यूडीएफ देना होगा. यानी आप पीक आवर्स में ऑपरेट होने वाली फ्लाइट बुक कराते हैं तो आपके अधिक यूपीएफ का भुगतान करना होगा.

डायल के प्रस्‍ताव के अनुसार, दिल्‍ली एयरपोर्ट से डोमेस्टिक फ्लाइट पकड़ने वाले पैसेंजर्स को ₹315 से ₹610 रुपए के बीच पीक आवर्स के दौरान यूडीएफ देना होगा. वहीं, अन्‍य शहरों से दिल्‍ली आने वाले डोमेस्टिक पैसेंजर्स को पीक आवर्स के दौरान ₹115 से ₹210 रुपए के बीच यूडीएफ का भुगतान करना होगा. यानी जितना पीक आवर, उतनी महंगी फ्लाइट.

इंटरनेशनल पैसेंजर्स को लेकर भी है प्रस्‍ताव
डायल ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर यूडीएफ की नई दरों का प्रस्‍ताव ऐरा को दिया है. इस प्रस्‍ताव में दिल्‍ली से इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने वाले इकोनॉमी क्‍लास के पैसेंजर्स को 810 रुपए और बिजनेस क्‍लास के पैसेंजर्स से 1620 रुपए यूडीएफ वसूलने की बात कही है. वहीं, दिल्‍ली आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट के पैसेंजर से 280 से 570 रुपए के बीच यूडीएफ लिए जाने का प्रस्‍ताव है.

homedelhi-ncr

Delhi Airport: हर शहर की फ्लाइट के होंगे 2 किराए, कैसे मिलेगी सस्ती एयर टिकट


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/delhi-ncr/delhi-airport-two-fares-for-every-city-when-and-how-will-you-get-cheap-air-tickets-understand-complete-udf-math-9046543.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version