Last Updated:
रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद: हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी है, जहां एक ही जगह पर जेल, गांव, आधुनिक शहर और मुंबई बाजार जैसे रियलिस्टिक सेट बने हुए हैं. बॉलीवुड और साउथ की अनगिनत फिल्मों की शूटिंग यहां होती है.सलमान खान की तेरे नाम के जेल और मेंटल हॉस्पिटल वाले सीन, शाहरुख खान–वरुण धवन की दिलवाले का गैरेज सीन और क्रिश का “गॉड अल्लाह और भगवान” सॉन्ग भी यहीं फिल्माया गया था.1950 रुपये की टिकट लेकर पर्यटक इस फिल्मी दुनिया में घूम सकते हैं.
हैदराबाद. क्या आपने कभी सोचा है कि बॉलीवुड की फिल्मों में दिखने वाली वो भयानक जेल, रंग-बिरंगा मुंबई बाजार, शांत गांव या चमचमाता आधुनिक शहर असल में कहां होते हैं? यह आपको हैदराबाद के बाहरी इलाके में बसी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी रामोजी फिल्म सिटी में में देखने को मिल जाएगी. यहां आप एक टिकट के बदले इस विशाल फिल्मी शहर में घूम सकते हैं. एक ही जगह पर आपको सेंट्रल जेल, मुंबई के रंगीन बाजार, शांत गांव और आधुनिक शहर जैसे दर्जनों सेट मिलेंगे, जो देखने में बिल्कुल असली लगते हैं. बस टिकट बुक करें और बॉलीवुड की इस जादुई दुनिया का हिस्सा बनें.
रामोजी फिल्म सिटी में हुई थी दिलवाले फिल्म की शूटिंग
क्रिश मूवी का गॉड अल्लाह और भगवान सॉन्ग यहीं हुआ था शूट
रामोजी फिल्म सिटी में ही क्रिश मूवी का सुपरहिट गॉड अल्लाह और भगवान गाना शूट किया गया था. रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में बनी दुनिया की सबसे बड़ा फिल्म सिटी है. यहां आप बस और ऑटो दोनों तरह से पहुंच सकते हैं. यहां जाने के लिए 1950 रुपए का टिकट है और भी ऑफर चलते रहते हैं. बच्चों और स्टूडेंट्स के लिए अलग टिकट और फीस होती है.

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-ramoji-film-city-jail-set-where-salman-srk-and-hrithik-filmed-their-iconic-prison-scenes-local18-9890398.html

















