Home Travel वो जेल जहां सलमान, शाहरुख और ऋतिक ‘कैद’ हो चुके हैं! एक...

वो जेल जहां सलमान, शाहरुख और ऋतिक ‘कैद’ हो चुके हैं! एक टिकट में घूमें पूरी बॉलीवुड की जादुई दुनिया

0
2


Last Updated:

रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद: हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी है, जहां एक ही जगह पर जेल, गांव, आधुनिक शहर और मुंबई बाजार जैसे रियलिस्टिक सेट बने हुए हैं. बॉलीवुड और साउथ की अनगिनत फिल्मों की शूटिंग यहां होती है.सलमान खान की तेरे नाम के जेल और मेंटल हॉस्पिटल वाले सीन, शाहरुख खान–वरुण धवन की दिलवाले का गैरेज सीन और क्रिश का “गॉड अल्लाह और भगवान” सॉन्ग भी यहीं फिल्माया गया था.1950 रुपये की टिकट लेकर पर्यटक इस फिल्मी दुनिया में घूम सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद. क्या आपने कभी सोचा है कि बॉलीवुड की फिल्मों में दिखने वाली वो भयानक जेल, रंग-बिरंगा मुंबई बाजार, शांत गांव या चमचमाता आधुनिक शहर असल में कहां होते हैं? यह आपको हैदराबाद के बाहरी इलाके में बसी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी रामोजी फिल्म सिटी में में देखने को मिल जाएगी.  यहां आप एक टिकट के बदले इस विशाल फिल्मी शहर में घूम सकते हैं. एक ही जगह पर आपको सेंट्रल जेल, मुंबई के रंगीन बाजार, शांत गांव और आधुनिक शहर जैसे दर्जनों सेट मिलेंगे, जो देखने में बिल्कुल असली लगते हैं. बस टिकट बुक करें और बॉलीवुड की इस जादुई दुनिया का हिस्सा बनें.

रामोजी फिल्म सिटी के अंदर एक सेंट्रल जेल का सेट बना हुआ है, जहां बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडियन मूवीज तक की शूटिंग होती है. सलमान खान की सुपरहिट फिल्म तेरे नाम के जेल का सीन यहीं शूट किया गया था. साथ ही यहीं इस फिल्म का मेंटल हॉस्पिटल का सीन भी यहीं शूट किया गया था. सलमान खान इसी मेंटल हॉस्पिटल में बंद थे. आप फिल्मों में जो जेल का सीन देखते हैं वो अधिकतर यहीं शूट किया जाता है.

रामोजी फिल्म सिटी में हुई थी दिलवाले फिल्म की शूटिंग

रामोजी फिल्म सिटी में एक शहर का सेट बनाया गया है. यहीं एक घर में दिलवाले फिल्म की शाहरुख खान और वरुण धवन की गैरेज वाला सीन शूट किया गया था. इस वीआईपी शहर में शाहरुख खान और वरुण धवन का घर भी दिखाया गया है. अधिकतर फिल्मों में जो शहर के मोहल्ले दिखाए जाते हैं, वो यहीं शूट किए जाते हैं. ये शहर बस एक सेट है, सारे मकान बस सामने से बने हुए हैं. दरवाजा खोलते ही सामने आपको दीवार खड़ी मिलेगी. साथ ही यहां एक गांव का सेट भी है, जहां साउथ इंडियन मूवीज और बड़े मियां छोटे मियां का मुंबई बाजार वाला सीन शूट किया गया था.

क्रिश मूवी का गॉड अल्लाह और भगवान सॉन्ग यहीं हुआ था शूट

रामोजी फिल्म सिटी में ही क्रिश मूवी का सुपरहिट गॉड अल्लाह और भगवान गाना शूट किया गया था. रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में बनी दुनिया की सबसे बड़ा फिल्म सिटी है. यहां आप बस और ऑटो दोनों तरह से पहुंच सकते हैं. यहां जाने के लिए 1950 रुपए का टिकट है और भी ऑफर चलते रहते हैं. बच्चों और स्टूडेंट्स के लिए अलग टिकट और फीस होती है.

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

फिल्मों में दिखने वाली जेल असल में कहां है? जानें स्टार्स की ‘फेवरेट’ कैदखाना


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-ramoji-film-city-jail-set-where-salman-srk-and-hrithik-filmed-their-iconic-prison-scenes-local18-9890398.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version