Home Travel Bengaluru airport | Gen-Z | Gate-Z lounge | उम्र छोडि़ए, दिल से...

Bengaluru airport | Gen-Z | Gate-Z lounge | उम्र छोडि़ए, दिल से आप भी हैं ‘Gen-Z’, तो इंतजार कर रहा है ‘Gate-Z’ लाउंज, इस एयरपोर्ट से हुई नई शुरूआत | if you young at heart and feel like a Gen-Z Gate-Z lounge is waiting for you new initiative started at Bengaluru airport

0
1


Gen-Z’s Gen-Z Lounge: फिलहाल आपकी उम्र कुछ भी हो, लेकिन यदि आपका दिल को अभी भी ‘जेन-जी (Gen-Z)’ वाली फीलिंग देता है तो इस एयरपोर्ट का ‘गेट-जेड (Gate-Z)’ लाउंज आपका इंतजार कर रहा है. यह लाउंस एयरपोर्ट के दूसरे लाउंज की तरह नहीं है, जिनका मतलब खाने-पीने की कुछ चीजों के बीच फ्लाइट का इंतजार हो. अपने तरह के पहले इस लाउंज में बहुत कुछ ऐसा है, जो आपके फ्लाइट एक्‍सपीरियंस को बिल्‍कुल अलग बना देगा. जी हां, यहां पर हम बात बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खुले गेट-जेड लाउंज की बात कर रहे हैं.

बेंगलुरु एयरपोर्ट के अनुसार, भले ही यह लाउंज जेन-जी पीढ़ी की सोच से प्रेरित है, लेकिन इसे हर उम्र के पैसेंजर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. गेट-जेड को सिर्फ कॉफी के साथ बैठकर फ्लाइट का इंतजार करने की जगह नहीं, बल्कि एक ऐसा स्पेस बनाया गया है, जहां आराम के साथ कल्‍चर और कम्युनिटी एक साथ नजर आती है. यह लाउंज पैसेंजर को ऐसा माहौल देता है, जो सहज, सामाजिक और उनके लाइफस्टाइल से जुड़ा हुआ लगे. यहां पहुंचने के बाद पैसेंजर्स को ऐसा एहसास होगा, जैसे आप किसी मॉडर्न हाई स्ट्रीट या कैफे कल्चर वाले स्पेस में आ गए हों.

हर उम्र के पैसेंजर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.
बेंगलुरु एयरपोर्ट का जेन-जी लाउंज हर उम्र के पैसेंजर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

उम्र नहीं, सोच है गेट जेड की पहचान

एयरपोर्ट के अनुसार, गेट-जेड किसी खास एज ग्रुप के लिए नहीं है. इसकी पहचान उम्र से नहीं, बल्कि माइंडसेट से है. यह लाउंज सिम्प्लिसिटी, ऑथेंटिसिटी, सस्टेनेबल थिंकिंग और टेक्नोलॉजी को एक जगह पर लेकर आया है. टर्मिनल टू में जीरो एट जीरो इंटरनेशनल लाउंज के पास बना गेट जेड उन पैसेंजर्स से इंस्पायर्ड है, जिनके लिए ट्रैवल उनकी डेली लाइफ का हिस्सा है. यहां वे काम और आराम के साथ फ्रेंड्स के साथ कनेक्ट भी कर सकेंगे. इसके अलावा, यहां एकांत में खामोशी से कुल बिताने के लिए भी स्‍पेस दिया गया है.

यह लाउंच टर्मिनल टू में जीरो एट जीरो इंटरनेशनल लाउंज के पास बना है.
यह लाउंच टर्मिनल टू में जीरो एट जीरो इंटरनेशनल लाउंज के पास बना है.

डिजाइन, कलर्स और टेक्नोलॉजी का अनोखा मेल

बेंगलुरु एयरपोर्ट के अनुसार, गेट जेड का डिजाइन काफी मॉडर्न और अट्रैक्टिव है. इसमें कर्व्ड सीटिंग स्पेसेज, सॉफ्ट लाइटिंग और इंटरएक्टिव जोंस बनाए गए हैं. ब्लू और लाइट ऑरेंज कलर्स एंबिएंस को वॉर्म्थ और फ्रेशनेस देते हैं. यहां लोकल टच के साथ ग्लोबल डिजाइन का मेल साफ नजर आता है. फूड, आर्ट और इंटीरियर्स में बेंगलुरु की वाइब को भी शामिल किया गया है. इसके साथ ही आर्टिफि‍शियल इंटेलिजेंस यानी एआई-बेस्ड फीचर्स पैसेंजर्स को ईजी नेविगेशन, पर्सनलाइजेशन और ज्‍यादा कंवीनियंस देते हैं.

गेट जेड लाउंज रेगुलर ट्रैवलिंग करने वाले पैसेंजर्स के मूड से इंस्पायर्ड है.

खाने-पीने और मिलने-जुलने के लिए हैं खास जोंस

गेट जेड को एक सोशल-फर्स्ट स्पेस के तौर पर डिजाइन किया गया है. यहां कई डेडिकेटेड जोंस बनाए गए हैं. बबल एंड ब्रू एक कैफे-बार है, जहां ट्रैवलर्स अपनी फ्लाइट से पहले रिलैक्स कर सकते हैं. द सिपिंग लाउंज उन लोगों के लिए है, जो पीसफुली बैठकर कंवर्सेशन करना या आराम करना चाहते हैं. सबवे डाइनर एक फन और रेट्रो-स्टाइल डाइनिंग एरिया है, जहां लाइव काउंटर और हाई-एनर्जी डिजाइन देखने को मिलता है. द एंफिजोन एक मॉडर्न एम्फीथिएटर है, जहां स्क्रीनिंग्स, पॉप-अप इवेंट्स और स्पॉन्टेनियस मीटिंग्स या गैदरिंग्स हो सकती हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/nation/if-you-young-at-heart-and-feel-like-a-gen-z-gate-z-lounge-is-waiting-for-you-new-initiative-started-at-bengaluru-airport-10094274.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here